Home » राष्ट्रीय » अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, इस दिन से लागू होंगी नई कीमतें

अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, इस दिन से लागू होंगी नई कीमतें

Mother Dairy Price:

Mother Dairy Price: देशभर में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। अमूल इंडिया के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने प्रति लीटर 2 रुपए तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो 14 मई 2026 से लागू होगी। लगातार बढ़ती खरीद लागत, पशु आहार की महंगाई और संचालन खर्च में इजाफे को देखते हुए कंपनी ने यह फैसला लिया है। नई कीमतों का असर आम उपभोक्ताओं की रसोई पर पड़ने वाला है, क्योंकि रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाला दूध अब और महंगा हो जाएगा।

किसानों की बढ़ती लागत बनी वजह

मदर डेयरी के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले एक साल में किसानों से दूध खरीदने की लागत में लगभग 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने कहा कि उपभोक्ताओं पर कम से कम बोझ डालने की कोशिश की गई, लेकिन बढ़ती लागत के कारण कीमतों में संशोधन करना जरूरी हो गया था। कंपनी के अनुसार, दूध बिक्री से होने वाली आय का लगभग 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा सीधे किसानों और दूध खरीद व्यवस्था पर खर्च किया जाता है। इससे डेयरी किसानों की आय को स्थिर बनाए रखने में मदद मिलती है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह बढ़ोतरी वास्तविक लागत की तुलना में आंशिक है।

Mother Dairy Price: जानिए मदर डेयरी के नए रेट

नई कीमतों के मुताबिक, बल्क वेंडेड मिल्क यानी टोकन दूध अब 56 रुपए की जगह 58 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। फुल क्रीम दूध की कीमत 70 रुपए से बढ़कर 72 रुपए प्रति लीटर हो गई है। टोंड मिल्क अब 58 रुपए के बजाय 60 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। वहीं डबल टोंड मिल्क की कीमत 52 रुपए से बढ़ाकर 54 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है। गाय के दूध का दाम 60 रुपए से बढ़कर 62 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जबकि प्रो मिल्क अब 72 रुपए प्रति लीटर मिलेगा।

अमूल ने भी बढ़ाए थे दाम

मदर डेयरी से पहले अमूल इंडिया ने भी अपने दूध उत्पादों की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी। अमूल ताजा, अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति और अमूल टी स्पेशल जैसे प्रमुख वैरिएंट्स के दाम बढ़ाए गए थे। अमूल ताजा का 1 लीटर पैक 55 रुपए से बढ़कर 57 रुपए हो गया है, जबकि 500 मिली पैक अब 29 रुपए में मिलेगा। अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति और बफेलो मिल्क की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है।

Mother Dairy Price: आम उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा असर

दूध की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर आम परिवारों के मासिक बजट पर पड़ेगा। खासतौर पर मध्यम वर्गीय और निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए यह अतिरिक्त आर्थिक बोझ साबित हो सकता है। हालांकि डेयरी कंपनियों का कहना है कि किसानों के हित और उपभोक्ताओं के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए यह कदम उठाना जरूरी था।

ये भी पढ़ें…Amul Price Hike: अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, गुरुवार से लागू होंगे नए रेट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments