Home » देश-विदेश » होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक और जहाज हादसे का शिकार ईरान जंग के बीच मालवाहक पोत में धमाका, 14 भारतीय क्रू मेंबर्स को बचाया गया

होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक और जहाज हादसे का शिकार ईरान जंग के बीच मालवाहक पोत में धमाका, 14 भारतीय क्रू मेंबर्स को बचाया गया

Hormuz Strait:

Hormuz Strait: अमेरिका-ईरान तनाव और होर्मुज स्ट्रेट संकट के बीच गुजरात का एक और मालवाहक जहाज समुद्री हादसे का शिकार हो गया। ‘हाजी अली’ नाम का मालवाहक जहाज 13 मई की सुबह ओमान के समुद्री क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी उससे किसी ड्रोन या मिसाइल जैसी वस्तु के टकराने की आशंका जताई गई। इसके बाद जहाज में भीषण आग लग गई। हालांकि ओमान कोस्टगार्ड ने समय रहते जहाज में सवार सभी 14 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

धमाके के बाद जहाज छोड़कर भागे क्रू मेंबर्स

जहाज मालिक Sultan Ahmed Ansar ने बताया कि MSV हाजी अली जहाज बेरबेरा पोर्ट से शारजाह जा रहा था। सुबह करीब 3:30 बजे ओमान तट के पास जहाज में जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। इसके तुरंत बाद आग फैलने लगी। हालात बिगड़ते देख क्रू मेंबर्स ने लाइफ बोट के जरिए जहाज छोड़ दिया।

Hormuz Strait: एक हफ्ते में गुजरात के दूसरे जहाज पर हमला

इससे पहले 7 मई को गुजरात के द्वारका का एक अन्य मालवाहक जहाज MSV AL फैज नूरे सुलेमानी-I भी होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका और ईरान की नौसैनिक फायरिंग के बीच फंस गया था। लगातार हो रहे समुद्री हादसों ने खाड़ी क्षेत्र में जहाजरानी और व्यापारिक सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Hormuz Strait: होर्मुज संकट से वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के मुताबिक होर्मुज संकट के कारण यूरोप में जेट फ्यूल की भारी कमी हो गई है। मार्च में जहां रोज 3.3 लाख बैरल जेट फ्यूल सप्लाई हो रहा था, वहीं अप्रैल में यह घटकर सिर्फ 60 हजार बैरल रह गया। इसी बीच भारत ने भी अमेरिका से रूसी तेल आयात पर मिली प्रतिबंध छूट जारी रखने की मांग की है, ताकि ऊर्जा सप्लाई प्रभावित न हो।

ईरान-इजराइल तनाव और गहराया

तनाव के बीच अमेरिका ने ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के फंडिंग नेटवर्क की जानकारी देने पर 15 मिलियन डॉलर इनाम की घोषणा की है। वहीं इजराइल और लेबनान के प्रतिनिधिमंडल शांति वार्ता के लिए अमेरिका पहुंच चुके हैं। दूसरी ओर इजराइल सरकार ने The New York Times पर मानहानि का मुकदमा दायर करने की तैयारी शुरू कर दी है।

यह भी पढे़ : देवास में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका विस्फोट में 2 मजदूरों की मौत, 15 से ज्यादा घायल; कई की हालत गंभीर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments