Home » एक्सक्लूसिव » देवास में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका विस्फोट में 2 मजदूरों की मौत, 15 से ज्यादा घायल; कई की हालत गंभीर

देवास में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका विस्फोट में 2 मजदूरों की मौत, 15 से ज्यादा घायल; कई की हालत गंभीर

Dewas Blast:

Dewas Blast: मध्य प्रदेश के Dewas जिले में मंगलवार को पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से पूरा इलाका दहल उठा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें 6 की हालत गंभीर होने पर उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकानों की दीवारें तक हिल गईं और फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया।

सड़क पर बिखरे मिले शरीर के टुकड़े

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा एबी रोड स्थित टोंककला इलाके की पटाखा फैक्ट्री में हुआ। विस्फोट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके के बाद सड़क पर मांस के चिथड़े और शरीर के टुकड़े बिखरे पड़े थे। कई मजदूर फैक्ट्री के अंदर फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है।

Dewas Blast: दमकल और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जिला प्रशासन ने फिलहाल दो मौतों की पुष्टि की है, लेकिन मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Dewas Blast: सुरक्षा नियमों की अनदेखी के आरोप

ग्रामीणों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि फैक्ट्री में खुलेआम बारूद रखकर पटाखे बनाए जा रहे थे और सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी हो रही थी। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार विभागों ने कार्रवाई नहीं की। हादसे के बाद फैक्ट्री मालिक अनिल मालवीय पर भी सवाल उठने लगे हैं।

हादसे के बाद इलाके में आक्रोश

विस्फोट के बाद आसपास के गांवों में भारी गुस्सा देखा गया। ग्रामीणों ने फैक्ट्री को राजनीतिक संरक्षण मिलने का आरोप लगाया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

यह भी पढ़े : मणिपुर में चर्च पदाधिकारियों की हत्या के विरोध में 48 घंटे का बंद

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments