Home » मध्य प्रदेश » दिल्ली मेट्रो में सफर कर सीएम मोहन यादव ने दिया बड़ा संदेश, बोले- पेट्रोल बचाना देशहित में जरूरी

दिल्ली मेट्रो में सफर कर सीएम मोहन यादव ने दिया बड़ा संदेश, बोले- पेट्रोल बचाना देशहित में जरूरी

Mohan yadav: Mohan Yadav ने गुरुवार को दिल्ली मेट्रो में सफर कर लोगों को सार्वजनिक परिवहन अपनाने का संदेश दिया। गृहमंत्री Amit Shah से मुलाकात के बाद वापस लौटते समय उन्होंने निजी गाड़ियों की बजाय मेट्रो से यात्रा करने का फैसला किया। सीएम मोहन यादव शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन से मेट्रो में सवार हुए और एयरोसिटी स्टेशन तक पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सीमित संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।

पीएम मोदी की अपील को बताया देशहित का कदम

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi की पेट्रोल-डीजल बचाने और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की अपील पर मध्य प्रदेश सरकार गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ईंधन की बचत से देश की विदेशों पर निर्भरता कम होगी और डॉलर की भी बचत होगी। सीएम ने कहा कि अगर देश को मजबूत बनाना है तो लोगों को अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना होगा।

Mohan yadav: मेट्रो यात्रा के जरिए दिया ग्रीन मोबिलिटी का संदेश

सीएम यादव ने कहा कि मेट्रो जैसे आधुनिक सार्वजनिक परिवहन न सिर्फ समय बचाते हैं, बल्कि प्रदूषण कम करने और ऊर्जा संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने इसे ‘विकसित भारत’ और ‘ग्रीन मोबिलिटी’ की दिशा में सकारात्मक पहल बताया। मुख्यमंत्री ने लोगों से अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की अपील भी की।

Mohan yadav: यात्रियों से किया संवाद

दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यात्रियों से बातचीत भी की। कुछ महिलाओं ने उनसे कहा कि मध्य प्रदेश बेहद खूबसूरत राज्य है और वे वहां कई जगह घूम चुकी हैं। इस पर सीएम ने उनका धन्यवाद किया। वहीं कुछ यात्रियों ने राज्य सरकार की योजनाओं की तारीफ भी की। मुख्यमंत्री ने सभी यात्रियों का अभिवादन करते हुए उनसे अनुभव साझा किए।

एमपी सरकार ने बनाई नई गाइडलाइन

मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने को लेकर नई गाइडलाइन तैयार की है। सरकार वर्चुअल कैबिनेट बैठकों को बढ़ावा दे रही है और मंत्रियों व अधिकारियों को भी सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकारी दौरों के दौरान वाहनों की संख्या भी कम की जाएगी।

अपने काफिले में पहले ही घटा चुके हैं गाड़ियां

सीएम मोहन यादव पहले ही अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम कर चुके हैं। उन्होंने मंत्रियों से भी कम गाड़ियों में सफर करने और जरूरत पड़ने पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने की अपील की है। उनका कहना है कि वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए ईंधन बचाना समय की जरूरत बन चुका है।

पीएम मोदी ने भी घटाया अपना काफिला

Mohan yadav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार ईंधन बचत को लेकर लोगों से अपील कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपने काफिले को सीमित कर दिया है। वहीं कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी इसी दिशा में कदम उठा रहे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने गुरुवार को बाइक से सफर किया। दिल्ली समेत कई राज्यों में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।

 

 

ये भी पढ़ें: ट्रंप-शी मुलाकात बनी ‘मीम फेस्ट’, चीन में सोशल मीडिया पर छाए ट्रंप और एलॉन मस्क

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments