Home » मध्य प्रदेश » हाई कोर्ट का सख्त रुख! BJP विधायक को नहीं मिली अदालत में पेशी से राहत , जानें क्या है मामला

हाई कोर्ट का सख्त रुख! BJP विधायक को नहीं मिली अदालत में पेशी से राहत , जानें क्या है मामला

MP NEWS: मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने बीजेपी विधायक और खनन कारोबारी संजय पाठक को राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने आपराधिक अवमानना मामले में अगली सुनवाई के दौरान व्यक्तिगत पेशी से छूट देने की मांग खारिज कर दी।

15 जुलाई को अगली सुनवाई

14 मई को चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की बेंच के सामने बीजेपी विधायक पाठक पेश हुए. वकील ने विधायक के व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देते हुए 15 जुलाई को अगली सुनवाई के दौरान उन्हें व्यक्तिगत पेशी से छूट देने का अनुरोध किया, लेकिन पीठ ने याचिका खारिज कर दी.

MP NEWS: क्या है पूरा मामला?

कटनी निवासी आशुतोष दीक्षित ने याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि पिछले साल सितंबर में जस्टिस विशाल मिश्रा ने संजय पाठक से जुड़ी एक कंपनी के कथित अवैध खनन मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया था।

जज ने फोन संपर्क का किया था जिक्र

अपने आदेश में जस्टिस विशाल मिश्रा ने कहा था कि विधायक ने उनसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की थी। निष्पक्षता बनाए रखने के लिए उन्होंने खुद को मामले से अलग कर लिया और प्रकरण को मुख्य न्यायाधीश के समक्ष रखने का निर्देश दिया।

MP NEWS: न्यायपालिका की गरिमा प्रभावित करने का आरोप

याचिका में कहा गया है कि विधायक के आचरण ने न्यायपालिका की गरिमा को धूमिल किया है और न्यायिक कार्य में उनका हस्तक्षेप आपराधिक अवमानना के समान है.

MP NEWS: पहले मांग चुके हैं माफी

इससे पहले हुई सुनवाई में संजय पाठक ने हलफनामा दाखिल कर अपनी गलती स्वीकार की थी और अदालत से बिना शर्त माफी मांगी थी। हाई कोर्ट ने 2 अप्रैल को उनके खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया था।

ये भी पढ़े… राजकुमार भाटी के विवादित बयान पर बिफरीं मायावती, अखिलेश यादव से की ‘माफी की मांग’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments