Tata EV Discount: टाटा मोटर्स ने 2026 की शुरुआत में अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर शानदार ऑफर्स पेश किए हैं। कंपनी ग्रीन बोनस, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बेनिफिट के जरिए ग्राहकों को ₹3.8 लाख तक की बचत का मौका दे रही है। यह ऑफर टाटा की कई लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कारों पर उपलब्ध है।
Tata Tiago EV पर ₹1.5 लाख तक की बचत
टाटा टियागो EV खरीदने वाले ग्राहकों को इस महीने कुल ₹1.5 लाख तक का फायदा मिल सकता है। कंपनी इस कार पर ₹70,000 का ग्रीन बोनस और ₹30,000 का एक्सचेंज बोनस दे रही है। इसके अलावा लॉयल्टी बोनस जोड़ने पर कुल छूट और बढ़ जाती है।
Tata EV Discount: Tata Punch EV पर ₹1.6 लाख तक का ऑफर
टाटा पंच EV पर भी कंपनी आकर्षक ऑफर दे रही है। इस इलेक्ट्रिक SUV पर ₹60,000 का ग्रीन बोनस और ₹50,000 तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है। कुल मिलाकर ग्राहक करीब ₹1.6 लाख तक की बचत कर सकते हैं।
Nexon EV पर भी मिल रहा फायदा
टाटा नेक्सन EV पर कंपनी ₹20,000 का ग्रीन बोनस और ₹50,000 का एक्सचेंज ऑफर दे रही है। पुराने ग्राहकों के लिए लॉयल्टी बोनस जोड़ने के बाद कुल फायदा ₹1.2 लाख तक पहुंच सकता है।
Tata EV Discount: कर्व ईवी पर सबसे बड़ी छूट
Tata Curvv EV इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में है। कंपनी इसके चुनिंदा मॉडल्स पर ₹3 लाख तक का ग्रीन बोनस दे रही है। एक्सचेंज और लॉयल्टी ऑफर जोड़ने पर कुल छूट ₹3.8 लाख तक पहुंच रही है। ऐसे में यह ऑफर ग्राहकों के लिए बड़ी बचत का मौका बन गया है।
Harrier EV पर लॉयल्टी बेनिफिट
टाटा हैरियर EV पर सीधा कैश डिस्काउंट नहीं दिया गया है, लेकिन टाटा के मौजूदा ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर हैं। यदि ग्राहक के पास पहले से टाटा की EV है तो ₹1 लाख तक का लाभ मिलेगा, जबकि टाटा की पेट्रोल या डीजल कार रखने वालों को ₹50,000 तक की छूट दी जा रही है। इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए यह समय काफी फायदेमंद माना जा रहा है। कंपनी के ये ऑफर सीमित अवधि के लिए उपलब्ध हैं।
ये भी पढ़े… बच्चों की ऑनलाइन दुनिया बन सकती है खतरनाक, माता-पिता समय रहते अपनाएं ये जरूरी उपाय








