Home » Foreign Affairs » नीदरलैंड में गूंजा पीएम मोदी का संदेश, बोले- “भारत अब सिर्फ बदलाव नहीं, दुनिया में सबसे बेहतर बनने की ओर बढ़ रहा”

नीदरलैंड में गूंजा पीएम मोदी का संदेश, बोले- “भारत अब सिर्फ बदलाव नहीं, दुनिया में सबसे बेहतर बनने की ओर बढ़ रहा”

Pm modi: नीदरलैंड दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत की तेज़ी से बदलती तस्वीर, तकनीकी प्रगति और वैश्विक पहचान का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत सिर्फ बदलाव नहीं चाहता, बल्कि दुनिया में सबसे बेहतर और सबसे तेज़ बनने का सपना लेकर आगे बढ़ रहा है। उनके संबोधन के दौरान वहां मौजूद भारतीय समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिला।

भारतीय समुदाय की तारीफ करते हुए जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नीदरलैंड में रहने वाले भारतीय जिस तरह वहां की अर्थव्यवस्था और समाज में योगदान दे रहे हैं, उस पर हर भारतीय को गर्व है। उन्होंने नीदरलैंड की सरकार और वहां की जनता का भी आभार जताया। पीएम ने कहा कि वह 140 करोड़ भारतीयों की तरफ से शुभकामनाएं लेकर आए हैं।

Pm modi: “भारत की संस्कृति आज भी लोगों के दिलों में जिंदा”

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में कई संस्कृतियां समय के साथ खत्म हो गईं, लेकिन भारत की विविध संस्कृति आज भी लोगों के दिलों में धड़कती है। पीढ़ियां और देश बदल गए, लेकिन भारतीय परिवारों के संस्कार और अपनापन आज भी कायम है। पीएम ने कहा कि विदेश में रहने वाले भारतीयों ने अपनी भाषा और संस्कृति को कभी नहीं छोड़ा।

Pm modi: 2014 की जीत को किया याद

पीएम मोदी ने अपने भाषण में 16 मई 2014 का जिक्र करते हुए कहा कि इसी दिन लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे और दशकों बाद देश को स्थिर और पूर्ण बहुमत वाली सरकार मिली थी। उन्होंने कहा कि करोड़ों भारतीयों का भरोसा ही उन्हें लगातार काम करने की ताकत देता है।

“भारत अब बेस्ट और फास्टेस्ट बनना चाहता है”

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का भारत बड़े सपने देख रहा है। देश अब सिर्फ ट्रांसफॉर्मेशन नहीं बल्कि “बेस्ट” और “फास्टेस्ट” बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं की आकांक्षाएं असीमित हैं और उसी तरह देश के प्रयास भी लगातार बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी ने हाल ही में भारत में आयोजित एआई समिट और जी-20 समिट का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया अब भारत की क्षमता को पहचान रही है।

मोबाइल से लेकर सेमीकंडक्टर तक भारत की बड़ी छलांग

Pm modi: पीएम मोदी ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में भारत ने तकनीक के क्षेत्र में तेज़ प्रगति की है। उन्होंने बताया कि भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग देश बन चुका है, जबकि एक समय ऐसा था जब देश मोबाइल फोन आयात करता था। उन्होंने कहा कि आज भारत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और इनोवेशन की ताकत बन चुका है। इसके साथ ही भारत सेमीकंडक्टर सेक्टर में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश में इस समय 12 सेमीकंडक्टर प्लांट्स पर काम चल रहा है, जिनमें से दो में उत्पादन भी शुरू हो चुका है। पीएम ने कहा कि अब “Designed in India” और “Made in India” चिप्स का दौर शुरू हो रहा है।

 

 

ये भी पढ़े: भोजशाला फैसले पर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और भाजपा लगाए बड़ा आरोप, जानिए क्या कहा…

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments