Home » Foreign Affairs » स्वीडन में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, मिला देश का सबसे बड़ा सम्मान

स्वीडन में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, मिला देश का सबसे बड़ा सम्मान

Pm modi: भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi को स्वीडन दौरे के दौरान बड़ा सम्मान मिला है। स्वीडन सरकार ने उन्हें “रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस” से सम्मानित किया, जो किसी भी विदेशी सरकार प्रमुख को दिया जाने वाला वहां का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। स्वीडन पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर स्वीडन के प्रधानमंत्री Ulf Kristersson खुद मौजूद रहे। इस दौरान पारंपरिक भारतीय नृत्य प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को खास बना दिया।

अफस्लुइटडिज्क बांध का किया दौरा

दौरे के दौरान पीएम मोदी और स्वीडिश प्रधानमंत्री ने अफस्लुइटडिज्क बांध का भी निरीक्षण किया। यहां स्वीडिश पीएम ने बांध की तकनीक और उसके काम करने के तरीके की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि गुजरात में भी इसी तरह का आधुनिक बांध बनाने की तैयारी चल रही है, जिसमें स्वीडन भारत की मदद करेगा।

Pm modi: भारत-स्वीडन रिश्तों पर रहेगा फोकस

प्रधानमंत्री मोदी का यह दो दिवसीय दौरा भारत और स्वीडन के रिश्तों को नई मजबूती देने वाला माना जा रहा है। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रक्षा, ग्रीन एनर्जी, स्पेस टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप्स जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा पीएम मोदी यूरोपियन कमीशन की अध्यक्ष Ursula von der Leyen के साथ यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। यह यूरोप के सबसे बड़े बिजनेस प्लेटफॉर्म्स में से एक माना जाता है।

भारत-यूरोप साझेदारी पर दुनिया की नजर

Pm modi: जनवरी 2026 में भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच लागू हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के बाद पीएम मोदी का यह पहला यूरोप दौरा है। ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस यात्रा पर बनी हुई है। भारत और स्वीडन के बीच आर्थिक रिश्ते भी लगातार मजबूत हो रहे हैं। साल 2025 में दोनों देशों के बीच व्यापार 7.75 अरब डॉलर तक पहुंच गया था। माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान मेक इन इंडिया, रक्षा उत्पादन, AI सहयोग और ग्रीन एनर्जी को लेकर कई बड़े ऐलान हो सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें:  Delhi में बढ़ते Fuel Crisis के बीच बड़ा कदम, प्राइवेट कंपनियों को Work From Home की सलाह

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments