Breaking News
Home » अंतर्राष्ट्रीय » बलूचिस्तान में पाकिस्तान का बड़ा ऑपरेशन, 35 आतंकी ढेर, 3 खतरनाक कमांडर गिरफ्तार

बलूचिस्तान में पाकिस्तान का बड़ा ऑपरेशन, 35 आतंकी ढेर, 3 खतरनाक कमांडर गिरफ्तार

Balochistan military operation: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। इस कार्रवाई में 35 आतंकियों को मार गिराया गया, जबकि 3 बड़े कमांडरों को गिरफ्तार किया गया है। यह ऑपरेशन मंगला जरघून घर इलाके में चलाया गया, जो करीब 4 दिनों तक जारी रहा। बताया जा रहा है कि अभियान 13 मई से शुरू हुआ था और हाल ही में इसे पूरा किया गया।

बलूचिस्तान सरकार ने दी ऑपरेशन की जानकारी

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने रविवार रात क्वेटा में मीडिया को इस ऑपरेशन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और उससे जुड़े अन्य समूहों के खिलाफ की गई थी।

प्रवक्ता के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए तीनों कमांडर काफी अहम और हाई-प्रोफाइल माने जा रहे हैं। यह पूरा ऑपरेशन पहले पकड़े गए आतंकियों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया गया।

आतंकियों के कई ठिकाने किए गए तबाह

अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने इलाके में मौजूद आतंकियों के कई बेस कैंप भी नष्ट कर दिए। हालांकि, इस मामले में पाकिस्तानी सेना की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सरकारी अधिकारियों का कहना है कि बलूचिस्तान में लगातार मिल रही खुफिया सूचनाओं के आधार पर ऐसे अभियान चलाए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य प्रांत में आतंकवाद को खत्म करना और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।

Balochistan military operation: पहले भी हो चुका है बड़ा ऑपरेशन

इससे पहले भी बलूचिस्तान में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। पिछले बुधवार को बरखान जिले में हुए एक ऑपरेशन के दौरान एक मेजर समेत पांच सैनिकों की मौत हो गई थी।इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के अनुसार, उस अभियान में कम से कम सात आतंकियों को मार गिराया गया था।

अंतरराष्ट्रीय छवि सुधारने की कोशिश

पाकिस्तान पर लंबे समय से आतंकियों को संरक्षण देने के आरोप लगते रहे हैं। ऐसे में बलूचिस्तान में की जा रही ये कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छवि सुधारने की कोशिश के रूप में भी देखी जा रही है।

बलूचिस्तान में सुरक्षाबलों की यह कार्रवाई दिखाती है कि आतंकवाद के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। सरकार का कहना है कि ऐसे ऑपरेशन आगे भी जारी रहेंगे ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

ये भी पढ़ें:  मेक्सिको के प्यूब्ला में अज्ञात बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर 10 लोगों की हत्या कर दी

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments