Breaking News
Home » राष्ट्रीय » NEET पेपर देशभर में बिकता रहा, लेकिन NTA कहां सोता रहा ? लाखों-करोड़ों में बिका पेपर, अब तक 10 गिरफ्तार

NEET पेपर देशभर में बिकता रहा, लेकिन NTA कहां सोता रहा ? लाखों-करोड़ों में बिका पेपर, अब तक 10 गिरफ्तार

New Delhi: NEET पेपर देशभर में बिकता रहा, लेकिन NTA कहां सोता रहा ? लाखों-करोड़ों में बिका पेपर, अब तक 10 गिरफ्तार
New Delhi: NEET पेपर देशभर में बिकता रहा, लेकिन NTA कहां सोता रहा ? लाखों-करोड़ों में बिका पेपर, अब तक 10 गिरफ्तार
New Delhi: NEET UG पेपर लीक मामले में अब तक 10 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। सोमवार को CBI ने महाराष्ट्र के लातूर से केमिस्ट्री कोचिंग डायरेक्टर शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया।मोटेगांवकर का लातूर समेत 7 जिलों में रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस (RCC) नाम का कोचिंग सेंटर है, जिसका टर्नओवर करोड़ों में है। बताया जाता है कि CBI की तलाशी के दौरान रघुनाथ के मोबाइल से NEET UG का लीक पेपर बरामद हुआ।रघुनाथ मोटेगांवकर से पहले नौ अन्य लोगों को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया जा चुका है। 

देशभर में बिका पेपर

आश्चर्यजनक है कि नीट पेपर लीक मामले में देश के विभिन्न शहरों से गिरफ्तारियां हुई हैं, इससे साबित होता है कि नीट पेपर लीक करने में एक ऐसा बड़ा गिरोह काम कर रहा है जिसका नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है।सवाल यह है कि गिरोह के सरगना बच्चों का भविष्य दांव पर लगाकर लाखों- करोड़ों कमाते रहे, लेकिन एनटीए कहां सोता रहा ?

New Delhi: अप्रैल में ही लीक हो गया था पेपर

CBI ने सोमवार को महाराष्ट्र के लातूर से केमिस्ट्री कोचिंग डायरेक्टर जिस शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया उसे संगठित गिरोह का एक अहम व्यक्ति बताया जा रहा है। मोटेगांवकर पर नीट पेपर लीक कराने और उसे फैलाने का आरोप है। बताया जाता है कि उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर 23 अप्रैल को ही पेपर और ‘आंसर की’ हासिल करके कई लोगों तक पहुंचा दी थी।सवाल यह है कि अप्रैल माह में ही पेपर लीक होकर फैल गया, लेकिन एनटीए कहां सोया रहा ? इससे भी बड़ी हैरानी यह है कि जिन एक्सपर्ट की सेवाएं एनटीए ने पेपर तैयार करने में ली, उनमें ऐसे महारथी भी निकले जिन्होंने पेपर लीक करवा दिया।

 New Delhi: अब तक हुई गिरफ्तारियां

NEET-UG पेपर लीक मामले में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें से 6 महाराष्ट्र से हैं। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं-
शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर: लातूर में केमिस्ट्री कोचिंग डायरेक्टर 
मनीषा गुरुनाथ मंडारे: पुणे के एक कॉलेज में बॉटनी की लेक्चरर
पीवी कुलकर्णी: पुणे में रसायन विज्ञान (chemistry) शिक्षक
धनंजय लोखंडे: महाराष्ट्र निवासी
मनीषा वाघमारे: ब्यूटी पार्लर संचालक महिला
शुभम खैरनार: महाराष्ट्र के नासिक के निवासी
यश यादव: गुरुग्राम, हरियाणा के निवासी
 
इनके साथ ही मांगीलाल बीवल, विकास बीवल और दिनेश बीवल जयपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं।