China earthquake: चीन के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में सोमवार तड़के आए तेज भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। ग्वांग्शी प्रांत के लियूझोउ शहर में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई। हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता बताया जा रहा है।
13 इमारतें गिरीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इलाके की 13 इमारतें ढह गईं। सरकारी मीडिया और समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, राहत और बचाव टीमें लगातार मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रही हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 7 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है।
China earthquake: 4 लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी
भूकंप और इमारतों के मलबे की चपेट में आने से 4 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल किसी की हालत गंभीर नहीं है।
China earthquake: बिजली-पानी और इंटरनेट सेवाएं सामान्य
राहत की बात यह रही कि भूकंप के बाद भी इलाके में बिजली, पानी, गैस और संचार सेवाएं सामान्य बनी हुई हैं। सड़क यातायात पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ा है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।
ट्रेनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक
China earthquake: भूकंप के बाद रेलवे विभाग ने रेल ट्रैक और अन्य ढांचों की सुरक्षा जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा जांच पूरी होने तक कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। यात्रियों को देरी और परिवहन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़े: बंगाल में ‘डबल इंजन सरकार’ का बड़ा ऐलान, भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर बनेगी दो कमेटियां








