Aap news: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता दीपक सिंगला को 155 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। सोमवार सुबह दिल्ली और गोवा में एक साथ हुई बड़ी छापेमारी के बाद यह कार्रवाई की गई। जांच एजेंसी ने इस पूरे मामले को लेकर कई अहम दस्तावेज और सबूत मिलने का दावा किया है।
दिल्ली और गोवा में सुबह-सुबह ED की रेड
सूत्रों के मुताबिक, ED की टीमों ने सोमवार तड़के दिल्ली और गोवा में कुल 7 ठिकानों पर छापेमारी की। यह रेड दीपक सिंगला, महेश सिंगला, अमरिक गिल और मामले से जुड़े अन्य लोगों के ठिकानों पर की गई। कई घंटों तक चली कार्रवाई के दौरान एजेंसी ने वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य सबूत जुटाए। इसके बाद ED ने दीपक सिंगला को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
Aap news: क्या है 155 करोड़ रुपये का बैंक फ्रॉड मामला?
यह मामला ‘महेश टिंबर प्राइवेट लिमिटेड’ से जुड़े कथित बैंक लोन फ्रॉड का है। जांच एजेंसी के अनुसार, कंपनी और उससे जुड़े लोगों ने बैंकों से करोड़ों रुपये का लोन लिया और बाद में कथित तौर पर फर्जीवाड़ा कर रकम का गलत इस्तेमाल किया। ED का दावा है कि इस पूरे नेटवर्क के जरिए करीब 155 करोड़ रुपये की वित्तीय गड़बड़ी की गई। मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल की भी जांच की जा रही है।
Aap news: पंजाब कनेक्शन भी आया सामने
जांच में इस केस के तार AAP के पहले से गिरफ्तार पंजाब के नेता संजीव अरोड़ा से भी जुड़ते बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, इसी कनेक्शन की जांच और सबूत जुटाने के लिए ED ने यह बड़ा “पैन इंडिया ऑपरेशन” चलाया। हालांकि, अभी तक आम आदमी पार्टी की तरफ से दीपक सिंगला की गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
जांच एजेंसियों की नजर में कई और नाम
Aap news: ED फिलहाल मामले में शामिल अन्य आरोपियों और कंपनियों की वित्तीय गतिविधियों की भी जांच कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस केस में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
ये भी पढ़े: बंगाल में ‘डबल इंजन सरकार’ का बड़ा ऐलान, भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर बनेगी दो कमेटियां








