Home » Foreign Affairs » ट्रंप की धमकी के बाद ईरान में डर का माहौल, अब टीवी पर सिखाई जा रही AK-47 चलाने की ट्रेनिंग

ट्रंप की धमकी के बाद ईरान में डर का माहौल, अब टीवी पर सिखाई जा रही AK-47 चलाने की ट्रेनिंग

Donald trump: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की नई धमकी के बाद ईरान में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि अब आम लोग भी हथियार चलाने की ट्रेनिंग लेने लगे हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों में ईरान के नागरिक AK-47 जैसी राइफल चलाना सीखते नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि यह ट्रेनिंग सिर्फ कैंपों तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकारी टीवी चैनलों पर LIVE प्रसारण के जरिए लोगों को हथियार चलाना सिखाया जा रहा है।

LIVE शो में एंकर ने चलाई राइफल

ईरानी सरकारी टीवी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें टीवी एंकर स्टूडियो में ही हथियार चलाने की ट्रेनिंग लेते दिखाई दे रहे हैं। एक वीडियो में सरकारी चैनल के एंकर हुसैन हुसैनी लाइव शो के दौरान राइफल से गोली चलाते नजर आए। बताया जा रहा है कि उन्हें Islamic Revolutionary Guard Corps यानी IRGC के एक सदस्य द्वारा ट्रेनिंग दी जा रही थी।

Donald trump: महिला एंकर बोलीं- देश के लिए जान देने को तैयार

एक अन्य वीडियो में चैनल 3 की महिला एंकर मोबिना नासिरी दोनों हाथों में असॉल्ट राइफल पकड़े दिखाई दीं। लाइव शो में उन्होंने कहा कि IRGC ने उन्हें हथियार भेजा है ताकि वह भी इसे चलाना सीख सकें। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह देश के लिए अपनी जान देने से भी पीछे नहीं हटेंगी।

Donald trump: बच्चों तक को दी जा रही हथियारों की ट्रेनिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के कई शहरों की मस्जिदों में आम लोगों के लिए हथियार चलाने की ट्रेनिंग शुरू की गई है। कुछ तस्वीरों में छोटे बच्चों को भी बंदूक चलाना सिखाया जाता दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि सरकार संभावित युद्ध की स्थिति में आम नागरिकों को भी तैयार करना चाहती है।

सरकार बोली- देश की सुरक्षा की तैयारी

ईरानी सरकारी मीडिया का कहना है कि यह अभियान देश की सुरक्षा और आत्मरक्षा की तैयारी का हिस्सा है। कई चैनलों पर लगातार शूटिंग ट्रेनिंग से जुड़े कार्यक्रम प्रसारित किए जा रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग हथियार चलाना सीख सकें।

ट्रंप की चेतावनी के बाद बढ़ा तनाव

Donald trump: दरअसल हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर कड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि ईरान के पास अब ज्यादा समय नहीं बचा है और उसे जल्द फैसला लेना होगा। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि “समय तेजी से निकल रहा है।” इसके बाद से ईरान में संभावित अमेरिकी कार्रवाई को लेकर डर और चिंता का माहौल और बढ़ गया है।

 

 

ये भी पढ़े: बंगाल में ‘डबल इंजन सरकार’ का बड़ा ऐलान, भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर बनेगी दो कमेटियां

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments