19 May Panchang: सनातन धर्म में किसी भी दिन की शुरुआत और शुभ-अशुभ समय का निर्धारण पंचांग के पांच मुख्य अंगों तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण के आधार पर किया जाता है। 19 मई 2026, मंगलवार के दिन ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी। इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जिनमें अभिजीत मुहूर्त, विजय मुहूर्त और रवि योग खास माने जा रहे हैं।
सूर्योदय और चंद्रोदय का समय
इस दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 28 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 7 बजकर 7 मिनट पर रहेगा। वहीं चंद्रमा सुबह 7 बजकर 33 मिनट पर उदित होगा और रात 10 बजकर 13 मिनट पर अस्त होगा।
तृतीया तिथि दोपहर 2 बजकर 18 मिनट तक रहने वाली है, जिसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी। हालांकि, सूर्योदय के समय तृतीया तिथि होने के कारण पूरे दिन तृतीया तिथि का ही प्रभाव माना जाएगा।
अगर नक्षत्र की बात करें तो मृगशिरा नक्षत्र सुबह 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। धृति योग शाम 5 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। वहीं गर करण दोपहर 2 बजकर 18 मिनट तक प्रभावी रहेगा।

19 May Panchang: जानें दिन के शुभ मुहूर्त
शुभ मुहूर्तों की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 5 मिनट से 4 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक होगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 34 मिनट से 3 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।इसके अलावा गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 6 मिनट से 7 बजकर 27 मिनट तक और अमृत काल रात 9 बजकर 14 मिनट से 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।
रवि योग 18 मई की सुबह 8 बजकर 41 मिनट से शुरू होकर 19 मई की सुबह 5 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को बेहद शुभ माना जाता है और इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता मिलने की मान्यता है।
राहुकाल और अन्य अशुभ समय
अब अगर अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल दोपहर 3 बजकर 42 मिनट से शाम 5 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। यमगंड सुबह 8 बजकर 53 मिनट से 10 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। गुलिक काल दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से 2 बजे तक रहेगा। वहीं दुर्मुहूर्त सुबह 8 बजकर 12 मिनट से 9 बजकर 7 मिनट तक रहेगा।
इसके अलावा विडाल योग सुबह 5 बजकर 28 मिनट से 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान किए गए शुभ कार्य अच्छे परिणाम नहीं देते हैं। इसलिए इस समय में कोई भी महत्वपूर्ण या मांगलिक कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़े: बंगाल में ‘डबल इंजन सरकार’ का बड़ा ऐलान, भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर बनेगी दो कमेटियां








