Home » राष्ट्रीय » चीन-पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन? अमेरिका ने भारत को दी अपाचे हेलिकॉप्टर और तोप डील की मंजूरी

चीन-पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन? अमेरिका ने भारत को दी अपाचे हेलिकॉप्टर और तोप डील की मंजूरी

US INDIA DEAL: अमेरिका ने भारत के लिए करीब 428.2 मिलियन डॉलर की दो महत्वपूर्ण फॉरेन मिलिट्री सेल्स (FMS) डील को मंजूरी दे दी है। इनमें AH-64E अपाचे हेलिकॉप्टरों के लिए फॉलो-ऑन सपोर्ट सर्विस और एम777ए2 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर के रखरखाव से जुड़ा सहायता पैकेज शामिल है। अमेरिकी विदेश विभाग ने 18 मई को कांग्रेस को भेजी गई दो अलग-अलग सूचनाओं में यह जानकारी दी।

M777 हॉवित्जर के लिए 230 मिलियन डॉलर का पैकेज

इनमें से बड़ा सौदा एम777ए2 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर के दीर्घकालिक रखरखाव और सपोर्ट से जुड़ा है, जिसकी अनुमानित कीमत 230 मिलियन डॉलर है. अमेरिका के मुताबिक भारत ने इन तोपों के लिए अतिरिक्त उपकरण, स्पेयर पार्ट्स, मरम्मत सेवाएं, तकनीकी सहायता, प्रशिक्षण, फील्ड सर्विस प्रतिनिधि, डिपो क्षमता और लॉजिस्टिक सपोर्ट की मांग की है। अमेरिकी विदेश विभाग ने 18 मई को कांग्रेस को भेजी गई दो अलग-अलग सूचनाओं में यह जानकारी दी।

US INDIA DEAL: अपाचे हेलिकॉप्टर सपोर्ट के लिए अलग मंजूरी

अमेरिका के मुताबिक, भारत ने एम777ए2 तोपों के लिए दीर्घकालिक तकनीकी और रखरखाव सहायता मांगी है। इस पैकेज में अतिरिक्त उपकरण, स्पेयर पार्ट्स, मरम्मत और वापसी सेवाएं, ट्रेनिंग, तकनीकी सहायता, फील्ड सर्विस प्रतिनिधि, डिपो क्षमता तथा लॉजिस्टिक्स और प्रोग्राम सपोर्ट से जुड़ी अन्य सेवाएं शामिल हैं। इस पैकेज का मुख्य कॉन्ट्रैक्टर बीएई सिस्टम्स होगा।

इंडो-पैसिफिक रणनीति पर जोर

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि ये सौदे अमेरिका-भारत रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करेंगे तथा इंडो-पैसिफिक और दक्षिण एशिया क्षेत्र में स्थिरता, शांति और आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देंगे। अमेरिका के अनुसार, इन रक्षा समझौतों से भारत की मौजूदा और भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की क्षमता मजबूत होगी और क्षेत्रीय खतरों को रोकने में मदद मिलेगी।

US INDIA DEAL: लगातार मजबूत हो रहे रक्षा संबंध

पिछले एक दशक में भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग लगातार बढ़ा है। दोनों देशों ने हथियार खरीद, संयुक्त सैन्य अभ्यास और आधुनिक रक्षा तकनीक साझा करने के क्षेत्रों में कई अहम समझौते किए हैं।

ये भी पढ़े… मदरसा शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन ने CM योगी के बयान का समर्थन कर मुसलमानों को हड़काया कहा ‘रोड पर नमाज बंद करो, वरना…’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments