Bihar Politics: बिहार की रजनीति में बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह के वीडियो ने नया भूचाल ला दिया है. आनंद मोहन ने जनता दल यूनाइटेड के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल खड़ा कर दिया है. उन्होंने दावा किया है कि बिहार में करोड़ों रुपये में टिकट बेचे गए और मंत्री पद दिए गए. शिवहर-सीतामढ़ी का बताया जा रहा यह वीडियो अब तेजी से वायरल है. जिसने बिहार में सत्ता के भीतर पनप रहे आक्रोश को जाहिर कर दिया है.
शिवहर-सीतामढ़ी का बताया जा रहा यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, JDU की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
निशांत कुमार को लेकर भी टिप्पणी
वायरल वीडियो में आनंद मोहन काफी गुस्से के अंदाज में कहते दिख रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में कुछ नेताओं की “चंडाल चौकड़ी” हावी हो गई है और वही फैसले ले रही है। उन्होंने यह भी कहा कि “यह सिर्फ नीतीश कुमार का सफाया नहीं, बल्कि पिछड़ों के राज का सफाया है।”आनंद मोहन ने वीडियो में निशांत कुमार को स्वास्थ्य मंत्रालय दिए जाने को लेकर भी विवादित टिप्पणी की। उन्होंने दावा किया कि “पिता-पुत्र दोनों को डॉक्टर की जरूरत है।”
Bihar Politics: नीतीश कुमार के खिलाफ बताई साजिश
आनंद मोहन ने कहा, “यह सिर्फ नीतीश कुमार का सफाया नहीं कर रहे हैं, बल्कि पिछड़ों के राज का सफाया हो रहा है.” आनंद मोहन ने याद दिलाया कि नीतीश कुमार के खिलाफ पहले भी कई साजिशें हुईं, लेकिन वे कभी झुके नहीं. फिर भी रातोंरात साजिश के तहत सरकार बदल दी गई.
चेतन आनंद को मंत्री न बनाए जाने से नाराजगी?
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आनंद मोहन अपने बेटे चेतन आनंद को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से नाराज हैं। उनकी पत्नी शिवहर से JDU सांसद हैं और परिवार को लंबे समय से नीतीश कुमार का करीबी माना जाता रहा है। आनंद मोहन ने आरोप लगाया कि पार्टी अब “थैली की पार्टी” बन गई है और सरकार बचाने में उनके परिवार की भूमिका के बावजूद उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में बढ़ी हलचल
वहीं बिहार में आनंद मोहन का बयान वायरल होने के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जबकि जदयू के किसी नेता का अभी कोई बयान इस पर नहीं आया है. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पद में बदलाव के बाद JDU का एक धड़ा अंदरखाने नाराज चल रहा है।
ये भी पढ़े… चीन-पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन? अमेरिका ने भारत को दी अपाचे हेलिकॉप्टर और तोप डील की मंजूरी








