Home » Breaking News » ईरान युद्ध के बीच PM मोदी और ट्रंप की पहली मुलाकात, जानें कब और कहां होगी बैठक?

ईरान युद्ध के बीच PM मोदी और ट्रंप की पहली मुलाकात, जानें कब और कहां होगी बैठक?

PM Modi Trump Meeting: नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच अगले महीने मुलाकात हो सकती है। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं की यह बैठक फ्रांस में आयोजित होने वाले G-7 समिट 2026 के दौरान होगी। ईरान युद्ध, वैश्विक तेल संकट और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच होने वाली यह संभावित मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों नेता 15 से 17 जून के बीच फ्रांस के पेरिस और एवियन में आयोजित शिखर सम्मेलन के दौरान आमने-सामने आ सकते हैं।

16 महीने बाद आमने-सामने होंगे दोनों नेता

पीएम मोदी और ट्रंप की आखिरी मुलाकात फरवरी 2025 में वॉशिंगटन में हुई थी। इसके बाद रूस से तेल खरीद और टैरिफ जैसे मुद्दों को लेकर दोनों देशों के संबंधों में कुछ तनाव देखने को मिला था। हालांकि हाल में भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील होने के बाद रिश्तों में सुधार के संकेत मिले हैं। ऐसे में यह बैठक वैश्विक ऊर्जा संकट, तेल कीमतों और व्यापारिक सहयोग पर केंद्रित रह सकती है।

PM Modi Trump Meeting: फ्रांस ने किया पीएम मोदी के दौरे का स्वागत

फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने पहले ही पुष्टि की थी कि पीएम मोदी ने G-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। यह जानकारी एस. जयशंकर और फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बारो के बीच हुई बातचीत के बाद साझा की गई थी। हालांकि भारत G-7 समूह का सदस्य नहीं है, लेकिन दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने के कारण उसे साझेदार देश के तौर पर आमंत्रित किया गया है।

ये भी पढ़े… TRE-4 को लेकर सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी, पटना कॉलेज का गेट बंद, सड़कों पर भारी पुलिस बल, छात्र नेता खुशबू पाठक हिरासत में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments