Home » पंजाब » मोहाली में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने कार में उठाकर ले गए आरोपी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मोहाली में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने कार में उठाकर ले गए आरोपी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

दादा-दादी के सामने बच्ची का अपहरण

Punjab News: पंजाब के मोहाली जिले के कुराली इलाके से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दिनदहाड़े साढ़े चार साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया गया। हैरानी की बात यह रही कि कार सवार आरोपी बच्ची को उसके दादा-दादी के सामने से जबरन उठाकर ले गए। इस पूरी घटना का CCTV वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार की है। बच्ची अपने दादा-दादी के साथ घर के बाहर मौजूद थी, तभी अचानक एक कार वहां आकर रुकी। कार से कुछ लोग तेजी से बाहर निकले और बच्ची को जबरन उठाकर गाड़ी में बैठा लिया।

दादा-दादी को कुचलने की कोशिश

बच्ची को बचाने के लिए जब उसके दादा-दादी आगे आए तो आरोपियों ने कार तेज रफ्तार में आगे बढ़ा दी। परिजनों का आरोप है कि कार चालक ने जानबूझकर उन्हें कुचलने की कोशिश की, हालांकि दोनों बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कुछ सेकेंड में आरोपी बच्ची को उठाकर कार में बैठाते हैं और मौके से फरार हो जाते हैं। पुलिस अब कार और उसमें सवार लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Punjab News: पिता ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

इस मामले में बच्ची के पिता ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और बच्चों की कस्टडी को लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पिता का आरोप है कि उनकी पत्नी ने ही कुछ लोगों की मदद से बच्ची का अपहरण करवाया है। उन्होंने इसे पहले से रची गई साजिश बताया है। वहीं मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू को ध्यान में रखकर की जा रही है। पारिवारिक विवाद, कस्टडी केस और अपहरण की आशंका समेत सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। फिलहाल पुलिस की पहली प्राथमिकता बच्ची को सुरक्षित बरामद करना है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। 

ये भी पढ़े… PM मोदी ने इटली की पीएम मेलोनी को भेंट की ‘मेलोडी टॉफी’, खुशी से झूम उठी मेलोनी का वीडियो हुआ वायरल