Home » स्पोर्ट्स » MI के एक मैच से बदल जाएगा प्लेऑफ का खेल, फंसी कई टीमों की सांसें

MI के एक मैच से बदल जाएगा प्लेऑफ का खेल, फंसी कई टीमों की सांसें

Indian Premier League: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ की तस्वीर अब बेहद रोमांचक हो गई है। राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ की ओर मजबूत कदम बढ़ाया है, लेकिन टीम की राह अब भी आसान नहीं है। लीग स्टेज के सिर्फ 6 मुकाबले बाकी हैं और चौथे प्लेऑफ स्पॉट के लिए पांच टीमें अभी भी दौड़ में बनी हुई हैं। तीन टीमें पहले ही प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी हैं—रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद।

वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी

IPL के 64वें मुकाबले में राजस्थान ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 93 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। हालांकि राजस्थान अभी भी आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ में नहीं पहुंची है।

Indian Premier League: राजस्थान का सीधा समीकरण

राजस्थान रॉयल्स की स्थिति बाकी टीमों से बेहतर है। टीम को सिर्फ अपना आखिरी मैच जीतना है। जीत के साथ RR के 16 अंक हो जाएंगे और टीम सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। लेकिन हार की स्थिति में उसके 14 अंक ही रहेंगे और फिर समीकरण दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर करेंगे।

पीबीकेएस और केकेआर की नजर आरआर पर

पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स अधिकतम 15 अंकों तक पहुंच सकती हैं। दोनों टीमों को अपने बाकी मैच जीतने के साथ यह भी उम्मीद करनी होगी कि मुंबई इंडियंस राजस्थान को हरा दे। इसके बाद नेट रन रेट से फैसला होगा।

Indian Premier League: सीएसके को चाहिए बड़ा उलटफेर

चेन्नई सुपर किंग्स की उम्मीदें बेहद कमजोर हैं। सीएसके को अपने आखिरी मैच में गुजरात टाइटन्स को बड़े अंतर से हराना होगा। साथ ही राजस्थान, पंजाब को हारना होगा और केकेआर कम से कम एक मैच हारे, तभी चेन्नई की उम्मीद बन सकती है।

दिल्ली को चाहिए चमत्कार

दिल्ली कैपिटल्स की राह सबसे कठिन है। दिल्ली को अपने आखिरी मैच में केकेआर को बड़े अंतर से हराना होगा, जबकि पंजाब और चेन्नई को हारना पड़ेगा। इसके बाद नेट रन रेट से फैसला होगा, जहां फिलहाल RR का पलड़ा भारी है।

ये भी पढ़े… 20 हज़ार टन LPG पहुंची भारत… लेकिन सच जानकर उड़ जाएंगे होश! सिर्फ इतने घंटे चलेगा देश का चूल्हा!

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments