Home » राष्ट्रीय » बंगाल में नया सियासी बवाल! BJP ने जारी की अभिषेक बनर्जी से जुड़ी 43 प्रॉपर्टी की लिस्ट से मचा हड़कंप

बंगाल में नया सियासी बवाल! BJP ने जारी की अभिषेक बनर्जी से जुड़ी 43 प्रॉपर्टी की लिस्ट से मचा हड़कंप

Bengal Politics: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। बंगाल BJP ने तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी से कथित तौर पर जुड़ी 43 संपत्तियों की सूची जारी की है। पार्टी का दावा है कि इनमें कई प्रॉपर्टी उनके परिवार और करीबी सहयोगियों के साथ संयुक्त रूप से खरीदी गई हैं। इस खुलासे के बाद राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

KMC के नोटिस से बढ़ा विवाद

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब कोलकाता नगर निगम ने अभिषेक बनर्जी से जुड़े बताए जा रहे 17 पतों पर नोटिस जारी किए हैं। इन नोटिसों में कथित अवैध निर्माण और भवन स्वीकृति से जुड़े दस्तावेज मांगे गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, हरीश मुखर्जी रोड स्थित ‘शांतिनिकेतन’ नामक भवन भी जांच के दायरे में है, जिसे अभिषेक बनर्जी का आवास बताया जा रहा है। निगम ने लिफ्ट और निर्माण संबंधी अन्य विवरण भी मांगे हैं और सात दिनों के भीतर कथित अनियमितताओं को दूर करने को कहा है।

BJP और सुवेंदु अधिकारी का बड़ा आरोप

BJP नेताओं का दावा है कि इन संपत्तियों की खरीद में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं सुवेंदु अधिकारी ने इस मुद्दे पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को जेल भेजा जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि कई संपत्तियां ‘लीप्स एंड बाउंड्स’ नाम की कंपनी के जरिए खरीदी गईं और कुछ प्रॉपर्टी सीधे अभिषेक बनर्जी तथा उनके परिवार के नाम पर दर्ज हैं। सूत्रों के मुताबिक अब राज्य स्तर पर संपत्तियों के वास्तविक मालिकों और खरीद में इस्तेमाल धन के स्रोत की जांच की तैयारी की जा रही है।

TMC ने बताया राजनीतिक प्रोपेगेंडा

अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने BJP की ओर से जारी सूची को पूरी तरह फर्जी और राजनीतिक साजिश करार दिया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि केवल नाम समान होने के आधार पर लोगों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

पूर्व राज्यसभा सांसद साकेत गोखले ने कहा कि सूची भ्रामक है और तथ्यों की पुष्टि के बिना निष्कर्ष निकालना गलत होगा। पार्टी ने यह भी कहा कि लोग खुद बताए गए पतों और दस्तावेजों की जांच कर सकते हैं।

सायोनी घोष का नाम आने से बढ़ा विवाद

विवाद उस समय और बढ़ गया जब सूची में ‘सायानी घोष’ नाम की संपत्ति का जिक्र सामने आया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे TMC सांसद सायोनी घोष से जोड़ना शुरू कर दिया।

हालांकि सायोनी घोष ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए किसी भी संबंध से इनकार किया। उन्होंने कहा कि बिना सबूत उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और फर्जी खबर फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अभिषेक बनर्जी बोले- दबाव से नहीं डरूंगा

पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि राजनीतिक दबाव या कार्रवाई से वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि चाहे नोटिस भेजे जाएं या घर तोड़ने की धमकी दी जाए, उनकी राजनीतिक लड़ाई जारी रहेगी।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब बंगाल की राजनीति पहले से ही बेहद आक्रामक दौर में है। BJP लगातार कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं को मुद्दा बना रही है, जबकि TMC इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रही है।

ये भी पढ़े… ट्विशा मौत केस: पिता बोले- शव लेने के लिए दबाव बना रही पुलिस

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments