Home » उत्तर प्रदेश » यूपी में रेड अलर्ट, दिल्ली में ऑरेंज चेतावनी, 23 मई तक भीषण गर्मी का कहर

यूपी में रेड अलर्ट, दिल्ली में ऑरेंज चेतावनी, 23 मई तक भीषण गर्मी का कहर

Up weather: उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने 23 मई तक यूपी में भीषण गर्मी और लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली में भी अगले पांच दिनों तक ऑरेंज अलर्ट लागू रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रह सकता है, जिससे दिन के साथ-साथ रातें भी बेहद गर्म रहेंगी।

यूपी में भीषण लू का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक बुंदेलखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के कई जिलों में भीषण लू चलने की संभावना है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले सात दिनों तक हीटवेव से लेकर सीवियर हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। खास बात यह है कि रात के समय भी तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद कम है।

Up weather: दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में भी पिछले कई दिनों से तेज गर्मी और लू का असर लगातार बना हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी के लिए येलो अलर्ट को बढ़ाकर ऑरेंज अलर्ट कर दिया है। अनुमान है कि अगले दो दिनों तक भीषण लू चलेगी, जबकि इसके बाद भी गर्म हवाओं का असर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की संभावना बेहद कम है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा।

कब घोषित होती है लू?

Up weather: आईएमडी के अनुसार जब किसी क्षेत्र का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है और सामान्य तापमान से कम से कम 4.5 डिग्री ज्यादा रहता है, तब लू घोषित की जाती है। गर्मी से बचने के लिए बरतें सावधानी, धूप में निकलने से बचें, खासकर दोपहर के समय, हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें, सिर को टोपी, गमछे या छाते से ढककर रखें, शरीर में पानी की कमी न होने दें, लगातार पानी पीते रहें, ज्यादा देर तक बंद वाहनों में न बैठें, घर और वाहनों में अग्निशामक यंत्र जरूर रखें।

 

 

ये भी पढ़े: शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, बहराइच में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments