Tamilnadu Pollitics: तमिलनाडु की राजनीति में बुधवार को बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री C. Joseph Vijay अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं और इस विस्तार में कांग्रेस को सरकार में शामिल किए जाने की तैयारी लगभग पूरी मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के दो विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता K. C. Venugopal ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसके संकेत दिए हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस और Tamilaga Vettri Kazhagam के बीच पावर शेयरिंग को लेकर सहमति बन चुकी है। इसी के तहत कांग्रेस को कैबिनेट में जगह देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। अगर ऐसा होता है तो तमिलनाडु की राजनीति में यह एक ऐतिहासिक मोड़ माना जाएगा।
59 साल बाद सत्ता में कांग्रेस की वापसी
तमिलनाडु में कांग्रेस की सीधी सत्ता में आखिरी बड़ी भूमिका 1960 के दशक में रही थी। इसके बाद राज्य की राजनीति में DMK और AIADMK जैसे द्रविड़ दलों का दबदबा कायम हो गया। कांग्रेस लंबे समय तक गठबंधन की राजनीति करती रही, लेकिन सरकार में औपचारिक हिस्सेदारी नहीं मिली। अब विजय सरकार में कांग्रेस की एंट्री को पार्टी की दक्षिण भारत में नई रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इससे कांग्रेस को राज्य में संगठन मजबूत करने का मौका मिल सकता है।
Tamilnadu Pollitics: सहयोगी दलों को भी सरकार में शामिल करने की तैयारी
सूत्रों के अनुसार टीवीके अपने अन्य सहयोगी दलों को भी सरकार में शामिल करना चाहती है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री Aadhav Arjuna ने कहा कि मुख्यमंत्री चाहते हैं कि Thol. Thirumavalavan भी मंत्रिपरिषद का हिस्सा बनें। इसके अलावा Indian Union Muslim League को भी सरकार में शामिल होने का न्योता दिया गया है और इसको लेकर बातचीत जारी है।
2026 चुनाव से पहले नए समीकरण
Tamilnadu Pollitics: राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कैबिनेट विस्तार सिर्फ मंत्रिमंडल बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि 2026 के चुनावों को ध्यान में रखकर बड़े राजनीतिक समीकरण तैयार किए जा रहे हैं। विजय अपनी सरकार को ज्यादा मजबूत और स्थिर बनाना चाहते हैं, वहीं कांग्रेस दक्षिण भारत में अपनी खोई जमीन वापस पाने की कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़े: शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, बहराइच में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा








