Home » Foreign Affairs » “मैं चाहूं तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोल दूं”, ट्रंप के बयान से फिर गरमाई US-Iran-Israel राजनीति

“मैं चाहूं तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोल दूं”, ट्रंप के बयान से फिर गरमाई US-Iran-Israel राजनीति

Donald trump: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने एक बार फिर ईरान, इजरायल और वैश्विक राजनीति को लेकर ऐसे बयान दिए हैं, जिनकी दुनियाभर में चर्चा हो रही है। ट्रंप ने जहां इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu को लेकर बड़ा दावा किया, वहीं ईरान और रूस-चीन की बढ़ती नजदीकियों पर भी खुलकर बात की।

नेतन्याहू को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा

ट्रंप ने कहा कि नेतन्याहू वही करेंगे, जो वह उनसे करवाना चाहेंगे। उनके इस बयान को अमेरिका-इजरायल रिश्तों और मिडिल ईस्ट की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। ट्रंप ने ईरान को लेकर भी सख्त अंदाज दिखाया। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी तरह की जल्दबाजी नहीं है और अगर वह चाहें तो “स्ट्रेट ऑफ होर्मुज” को एक झटके में खुलवा सकते हैं। ट्रंप के मुताबिक, ईरान में इस समय काफी गुस्सा है क्योंकि वहां के लोग बेहद खराब हालात में जिंदगी जी रहे हैं।

Donald trump: रूस-चीन की मुलाकात पर क्या बोले ट्रंप?

जब ट्रंप से Vladimir Putin और Xi Jinping की हालिया मुलाकात को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे “अच्छी बात” बताया। ट्रंप ने कहा कि उनके दोनों नेताओं से अच्छे संबंध हैं। हालांकि उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कह दिया कि उन्हें नहीं पता कि उनका समारोह उनके समारोह जितना शानदार था या नहीं। ट्रंप बोले, “मुझे लगता है हमने उन्हें पीछे छोड़ दिया।”

Donald trump: “शायद मैं इजरायल का प्रधानमंत्री चुनाव लड़ूं”

अपने संबोधन के दौरान ट्रंप ने मजाक करते हुए कहा कि वह एक दिन इजरायल जाकर प्रधानमंत्री पद का चुनाव भी लड़ सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि इजरायल में उनकी लोकप्रियता 99% है। ट्रंप ने कहा, “शायद इसके बाद मैं इजरायल जाकर प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ूं। मैंने आज सुबह एक सर्वे किया… मेरा अनुमान 99% है।” उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब इजरायल की संसद नेसेट में समय से पहले चुनाव कराने को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। इससे नेतन्याहू सरकार पर दबाव बढ़ता दिखाई दे रहा है।

मिडिल ईस्ट की राजनीति पर बढ़ सकती है चर्चा

Donald trump: ट्रंप के इन बयानों के बाद एक बार फिर अमेरिका, ईरान और इजरायल के रिश्तों को लेकर बहस तेज हो गई है। खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, ईरान की स्थिति और इजरायल की राजनीति पर दिए गए उनके बयान आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय राजनीति में चर्चा का बड़ा विषय बन सकते हैं।

 

 

ये भी पढ़े: शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, बहराइच में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments