Home » उत्तर प्रदेश » मेरठ के IIMT यूनिवर्सिटी हॉस्टल में MBA छात्रा की संदिग्ध मौत, छात्रों का फूटा गुस्सा

मेरठ के IIMT यूनिवर्सिटी हॉस्टल में MBA छात्रा की संदिग्ध मौत, छात्रों का फूटा गुस्सा

Up news: मेरठ की IIMT University में MBA फाइनल ईयर की छात्रा अनु गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। सहारनपुर निवासी अनु यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बुधवार सुबह हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में तनाव का माहौल बन गया है।

खून से लथपथ हालत में मिला शव

बताया जा रहा है कि हॉस्टल की एक मेड ने सबसे पहले अनु को नीचे खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। नीचे गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। इसके बाद हॉस्टल स्टाफ आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Up news: परिवार का आरोप- नहीं दी गई सूचना

मृतका के परिजनों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उन्हें घटना की जानकारी तक नहीं दी। परिवार के मुताबिक अनु मंगलवार को ही सहारनपुर से मेरठ लौटी थी। बुधवार सुबह जब उससे संपर्क नहीं हो पाया तो परिजनों ने खुद जानकारी जुटाई, जिसके बाद घटना का पता चला।

Up news: मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

छात्रों ने लगाया भय के माहौल का आरोप

अनु की मौत के बाद यूनिवर्सिटी के छात्रों में भारी नाराजगी देखने को मिली। कई छात्रों ने आरोप लगाया कि कैंपस का माहौल सामान्य नहीं है और छात्रों व शिक्षकों के बीच व्यवहार को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं। छात्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी में डर और दबाव का माहौल बना रहता है।

सड़क पर उतरे छात्र, निष्पक्ष जांच की मांग

घटना के बाद छात्र संगठनों और छात्र नेताओं ने यूनिवर्सिटी गेट पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने सड़क जाम कर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। छात्र नेता विनीत चपराना भी मौके पर पहुंचे और प्रशासन से पारदर्शी जांच की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

पुलिस ने दिया जांच का भरोसा

Up news: पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाते हुए कहा कि मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। परिजनों की शिकायत और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

 

 

ये भी पढ़े: शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, बहराइच में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments