Home » उत्तर प्रदेश » यूपी में सड़क, पुल और हेलीपैड पर फोकस, सीएम योगी ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश

यूपी में सड़क, पुल और हेलीपैड पर फोकस, सीएम योगी ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश

Cm yogi: लखनऊ में बुधवार को मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने लोक निर्माण विभाग (PWD) की वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना की समीक्षा बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में सभी जिलाधिकारी, मंत्री और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सीएम योगी ने साफ कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा से किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर जिले से स्थानीय जरूरतों के हिसाब से विकास प्रस्ताव एक सप्ताह के भीतर भेजे जाएं, ताकि जून के पहले सप्ताह में योजनाओं को मंजूरी दी जा सके। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं को अंतिम रूप दें।

जनप्रतिनिधियों से ही हो शिलान्यास और भूमि पूजन

सीएम योगी ने कहा कि विकास कार्यों का भूमि पूजन और शिलान्यास संबंधित जनप्रतिनिधियों के हाथों से कराया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विभागीय लापरवाही या ठेकेदारों की गलती के लिए जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाएगा। कार्यों की गुणवत्ता और समय पर पूरा कराने की जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी।

Cm yogi: सड़क और कनेक्टिविटी को बताया विकास की रीढ़

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क, पुल और संपर्क मार्ग किसी भी राज्य की आर्थिक प्रगति की सबसे अहम कड़ी होते हैं। इससे व्यापार, रोजगार और सामाजिक विकास को गति मिलती है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाएं बनाते समय किसी क्षेत्र की अनदेखी न हो और सभी जिलों की जरूरतों को बराबर महत्व दिया जाए।

Cm yogi: हर परियोजना के लिए बनेगा नोडल अधिकारी

सीएम ने निर्देश दिया कि हर जिले में चल रही परियोजनाओं के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए, जो नियमित मॉनिटरिंग करे और गुणवत्ता सुनिश्चित करे। साथ ही पिछले साल स्वीकृत परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट समय पर शासन को भेजने के निर्देश भी दिए गए।

हर ब्लॉक और तहसील के पास बनेगा हेलीपैड

बैठक में मुख्यमंत्री ने आपातकालीन परिस्थितियों को देखते हुए हेलीपैड निर्माण पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा, मेडिकल इमरजेंसी या अन्य संकट के समय हेलीपैड काफी मददगार साबित होते हैं। इसके तहत हर ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय के पास हेलीपैड बनाने के निर्देश दिए गए। इनके रखरखाव की जिम्मेदारी भी PWD को सौंपी गई है।

सड़क निर्माण में नई तकनीक अपनाने के निर्देश

सीएम योगी ने वैश्विक परिस्थितियों के चलते ईंधन और बिटुमेन की उपलब्धता पर असर का जिक्र करते हुए विभाग को नई तकनीक अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में दो किलोमीटर तक की सड़कों को जरूरत के हिसाब से सीसी रोड में बदला जाए। साथ ही सड़क निर्माण को ज्यादा मजबूत और किफायती बनाने के लिए सीमेंट ट्रीटेड बेस और सीमेंट ट्रीटेड सबबेस तकनीक को प्राथमिकता देने को कहा गया।

“सीएम ग्रिड” योजना की रफ्तार बढ़ाने पर जोर

Cm yogi: मुख्यमंत्री ने नगर विकास विभाग की “सीएम ग्रिड” योजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे शहरों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि मोहल्लों और कॉलोनियों तक बेहतर सड़क और संपर्क व्यवस्था पहुंचाने के लिए योजना की रफ्तार तेज की जाए। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अब तक 30 हजार से ज्यादा प्रस्ताव मिल चुके हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि योजनाओं की प्राथमिकता तय कर उन्हें चरणबद्ध तरीके से जमीन पर उतारा जाए।

 

 

ये भी पढ़े: शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, बहराइच में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments