Home » Breaking News » राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार, मनोज तिवारी से लेकर महंत राजूदास तक ने साधा निशाना

राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार, मनोज तिवारी से लेकर महंत राजूदास तक ने साधा निशाना

Rahul Gandhi’s Statements: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर दिए गए बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए उन पर तीखा पलटवार किया है।

मनोज तिवारी बोले- कांग्रेस को भी ले डूबेंगे राहुल

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने ठान लिया है कि वह खुद तो डूबेंगे ही, साथ में कांग्रेस को भी ले डूबेंगे।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार चुनावी हार से निराश हैं और देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े नजर आते हैं। मनोज तिवारी ने कहा, “अगर कोई राहुल गांधी को 20 साल भी सिखाए तो वह नरेंद्र मोदी नहीं बन सकते। वह सूरज पर थूकने की कोशिश कर रहे हैं।”

Rahul Gandhi’s Statements: अंबेडकर मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा

मनोज तिवारी ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी बाबा साहेब अंबेडकर के सम्मान की बात करती है, लेकिन इतिहास गवाह है कि कांग्रेस सरकार ने उनके अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली में जगह तक नहीं दी थी। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में अंबेडकर मेमोरियल बनवाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी। तिवारी ने कहा कि कांग्रेस संविधान के नाम पर लोगों को भड़काने का काम कर रही है।

प्रेम शुक्ला का तंज- डिप्रेशन में राहुल गांधी हैं

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इटली में व्यापारिक समझौते और कूटनीतिक संबंध मजबूत कर रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी को इससे परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा, “PM मोदी अगर इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी खिलाते हैं तो इसमें दिक्कत क्या है? इटली में राहुल गांधी को कोई पूछता तक नहीं है।” प्रेम शुक्ला ने कहा कि डिप्रेशन में भारत का युवा नहीं बल्कि राहुल गांधी हैं।

Rahul Gandhi’s Statements: महंत राजूदास ने भी बोला हमला

अयोध्या के संत महंत राजूदास ने भी राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी में न आस्था है, न विश्वास और न ही देश को लेकर कोई गंभीरता। महंत राजूदास ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर अपशब्द कहना देश के 140 करोड़ लोगों का अपमान है। उन्होंने राहुल गांधी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने अपनी राजनीति का तरीका नहीं बदला तो उनके बचे हुए सांसद भी खत्म हो जाएंगे।

बयानबाजी से और गरमा सकती है राजनीति

राहुल गांधी के बयान और भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं के बाद राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में यह मुद्दा राष्ट्रीय राजनीति में बड़ा विवाद बन सकता है।

ये भी पढ़े… ठाणे की सब्जी मंडी में भीषण आग, दो लोगों की दर्दनाक मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments