Home » उत्तर प्रदेश » सड़क हादसे में कांस्टेबल की मौत से विभाग में शोक, अयोध्या में ड्यूटी पर आए थे, DCM ने मारी टक्कर

सड़क हादसे में कांस्टेबल की मौत से विभाग में शोक, अयोध्या में ड्यूटी पर आए थे, DCM ने मारी टक्कर

death of a constable in a road accident
death of a constable in a road accident

UP News: अयोध्या में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पुलिस विभाग को झकझोर कर रख दिया। यहां हाईवे पर ड्यूटी के दौरान अपाची बाइक सवार दो सिपाही तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आ गए। हादसे में एक जवान की मौत हो गई, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। घटना कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के बूथ नंबर-4 के पास हुई। बताया जा रहा है कि दोनों सिपाही रात में मोहबरा से नयाघाट की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

डिवाइडर से टकराया सिर

हादसा इतना भयानक था कि टक्कर लगते ही दोनों सिपाही सड़क पर दूर जा गिरे। इस दौरान सिपाही गौतम सिंह का सिर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान गौतम सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे सिपाही अभय गौतम गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है। जानकारी के मुताबिक, मृतक सिपाही गौतम सिंह कानपुर नगर के रहने वाले थे और उनकी तैनाती अयोध्या के येलो जोन में थी। वहीं घायल सिपाही अभय गौतम बांदा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों जवान एक महीने की विशेष ड्यूटी पर अयोध्या आए हुए थे।

अयोध्या में सड़क हादसे में सिपाही की मौत। - Dainik Bhaskar

UP News: हेलमेट होता तो शायद बच जाती जान

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के समय सिपाहियों ने हेलमेट नहीं पहना था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अगर हेलमेट होता तो शायद गौतम सिंह की जान बच सकती थी। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। साथी जवानों की आंखें नम हो गईं। पंकज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े… कौन है कॉकरोच जनता पार्टी बनाने वाले अभिजीत दीपके?