Home » धर्म » 22 मई 2026 का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिनभर का ज्योतिषीय संयोग

22 मई 2026 का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिनभर का ज्योतिषीय संयोग

22 May Panchang: सनातन धर्म में पंचांग का बहुत खास महत्व माना जाता है। पंचांग के पांच मुख्य अंग होते हैं तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार। इन्हीं के आधार पर दिन की शुरुआत, शुभ और अशुभ समय, पूजा-पाठ तथा नए कार्यों के लिए सही मुहूर्त तय किया जाता है। पंचांग केवल समय देखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जीवन को प्रकृति और ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार संतुलित ढंग से चलाने की प्राचीन परंपरा भी है।22 मई 2026 के पंचांग के अनुसार इस दिन ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी।

22 May Panchang

सूर्योदय और चंद्रमा का समय

शुक्रवार को सूर्योदय सुबह 5 बजकर 27 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 7 बजकर 9 मिनट पर होगा। वहीं चंद्रमा का उदय सुबह 11 बजकर 1 मिनट पर और चंद्रास्त 23 मई की देर रात 12 बजकर 32 मिनट पर होगा।

षष्ठी तिथि और नक्षत्र का प्रभाव

तिथि की बात करें तो षष्ठी तिथि सुबह 6 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि आरंभ हो जाएगी। हालांकि उदयातिथि के नियम के अनुसार सूर्योदय के समय षष्ठी तिथि होने की वजह से पूरे दिन षष्ठी तिथि का ही प्रभाव माना जाएगा।

इस दिन अश्लेषा नक्षत्र पूरे दिन रहेगा और 23 मई की रात 2 बजकर 8 मिनट तक इसका प्रभाव रहेगा। इसके बाद मघा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। वहीं वृद्धि योग सुबह 8 बजकर 19 मिनट तक रहेगा और तैतिल करण सुबह 6 बजकर 24 मिनट तक प्रभावी रहेगा।

22 May Panchang: जानें दिन के शुभ मुहूर्त

अगर शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 4 मिनट से 4 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक और गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 8 मिनट से 7 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। इन समयों को शुभ कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है।

राहुकाल और अशुभ समय

वहीं अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल सुबह 10 बजकर 35 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। यमगंड दोपहर 3 बजकर 43 मिनट से शाम 5 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। गुलिक काल सुबह 7 बजकर 10 मिनट से 8 बजकर 52 मिनट तक और फिर दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से 1 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा दुर्मुहूर्त सुबह 8 बजकर 11 मिनट से 9 बजकर 6 मिनट तक रहेगा।

गण्ड मूल का रहेगा प्रभाव

साथ ही इस दिन पूरे समय गण्ड मूल का प्रभाव भी रहेगा। इसलिए किसी भी महत्वपूर्ण या नए काम को करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments