Home » राष्ट्रीय » Twisha Funeral: भोपाल में 12 दिन बाद हुआ ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि

Twisha Funeral: भोपाल में 12 दिन बाद हुआ ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि

Twisha Funeral:

Twisha Funeral: भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मौत के 12 दिन बाद रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जबकि इससे पहले दिल्ली एम्स की विशेषज्ञ टीम ने भोपाल एम्स में दोबारा पोस्टमॉर्टम किया। मामले में हत्या और आत्महत्या को लेकर जांच जारी है तथा परिवार लगातार निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहा है।

यहाँ हुआ ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार

भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में रविवार को मौत के 12 दिन बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। भदभदा श्मशान घाट में ट्विशा के भाई मेजर हर्षित ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान परिवार के सदस्य भावुक हो गए और माहौल गमगीन रहा। अंतिम संस्कार से पहले भोपाल एम्स में दिल्ली एम्स की विशेषज्ञ टीम ने ट्विशा का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया। 12 मई को कटारा हिल्स स्थित घर में संदिग्ध परिस्थितियों में ट्विशा की मौत हुई थी, जिसके बाद से यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

Twisha Funeral:
                             भदभदा घाट पर हुआ ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार

Twisha Funeral: दिल्ली एम्स की टीम ने किया दूसरा पोस्टमॉर्टम

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश के बाद रविवार को भोपाल एम्स में ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमॉर्टम किया गया। नई दिल्ली एम्स के फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने करीब तीन घंटे तक पूरी प्रक्रिया पूरी की। नई दिल्ली एम्स के फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने में अभी समय लगेगा। उन्होंने कहा कि हिस्टोपैथोलॉजी और विसरा जांच जैसी प्रयोगशाला परीक्षण अभी बाकी हैं। टीम नमूनों, वीडियो रिकॉर्डिंग, तस्वीरों और दस्तावेजों के साथ सोमवार को दिल्ली लौटेगी।

सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

ट्विशा शर्मा मामले को सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान में लिया है। सोमवार को मुख्य न्यायाधीश की पीठ इस प्रकरण की सुनवाई करेगी। इससे पहले शनिवार को ट्विशा के पति समर्थ को भोपाल जिला अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजते हुए पासपोर्ट जब्त करने के निर्देश दिए हैं।

Twisha Funeral: सीबीआई जांच की तैयारी तेज

मामले में ट्विशा की सास गिरिबाला की जमानत निरस्त करने के लिए भोपाल अदालत में आवेदन दायर किया गया है, जिस पर सोमवार को सुनवाई होगी। वहीं मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराने पर सहमति दे दी है। इसके बाद अब मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई पर पूरे प्रदेश की नजर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें…Falta Result: अभिषेक के गढ़ फलता में खिला कमल, भाजपा की बड़ी जीत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments