Home » स्पोर्ट्स » आरसीबी बनाम गुजरात का आज महामुकाबला, क्वालीफायर-1 में कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट और संभावित स्कोर

आरसीबी बनाम गुजरात का आज महामुकाबला, क्वालीफायर-1 में कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट और संभावित स्कोर

आरसीबी बनाम गुजरात

RCB vs GT: आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 18-18 अंक हासिल किए। बेहतर रन रेट के कारण RCB अंक तालिका में पहले स्थान पर रही, जबकि गुजरात टाइटंस दूसरे नंबर पर पहुंची। अब दोनों टीमों की नजर सीधे फाइनल में जगह बनाने पर होगी। इस सीजन दोनों टीमें तीसरी बार आमने-सामने होंगी और इससे पहले दोनों ने एक-एक मुकाबला जीता है।

दोनों टीमों का शानदार फॉर्म

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार के दम पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। विराट बल्ले से लगातार रन बना रहे हैं, जबकि भुवनेश्वर गेंद से विरोधी बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाजों ने पूरे टूर्नामेंट में टीम को मजबूत शुरुआत दी है। साथ ही तेज गेंदबाजों ने भी लगातार विकेट निकालकर टीम को कई मैच जिताए हैं। हालिया फॉर्म की बात करें तो गुजरात ने अपने पिछले पांच मुकाबलों में चार जीत दर्ज की हैं, जिससे टीम का आत्मविश्वास काफी मजबूत नजर आ रहा है।

RCB vs GT:  आरसीबी बनाम गुजरात
आरसीबी बनाम गुजरात

धर्मशाला की पिच कैसी रहेगी?

धर्मशाला के HPCA स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां इस सीजन बड़े स्कोर देखने को मिले हैं। हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को भी अच्छी स्विंग और उछाल मिल सकती है। IPL में यहां अब तक खेले गए मुकाबलों में पहले गेंदबाजी करने वाली टीमों को ज्यादा सफलता मिली है। पहली पारी का औसत स्कोर 187 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी में औसतन 166 रन बने हैं। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

मैच में बन सकते हैं बड़े स्कोर

अगर गुजरात टाइटंस पहले बल्लेबाजी करती है तो टीम पावरप्ले में 60 से 65 रन बना सकती है और कुल स्कोर 200 से 220 के बीच पहुंच सकता है। वहीं अगर RCB पहले बल्लेबाजी करती है तो उसका अनुमानित स्कोर 180 से 190 रन तक रह सकता है। मौजूदा परिस्थितियों और टीम संतुलन को देखते हुए गुजरात टाइटंस को थोड़ा मजबूत माना जा रहा है।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें

गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने पिछले मैच में 84 रन की बेहतरीन पारी खेली थी और इस सीजन अब तक 638 रन बना चुके हैं। वहीं विराट कोहली भी RCB के लिए लगातार रन बना रहे हैं और इस मुकाबले में टीम की सबसे बड़ी उम्मीद होंगे।

गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन शानदार रहा है। वह 24 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में आगे हैं। पिछले मैच में भी उन्होंने गुजरात के खिलाफ 3 विकेट लिए थे। दूसरी तरफ GT के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा भी शानदार लय में हैं और टूर्नामेंट में अब तक 24 विकेट ले चुके हैं।

आरसीबी बनाम गुजरात
आरसीबी बनाम गुजरात

संभावित प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित टीम में विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा और रसिख सलाम दार शामिल हो सकते हैं।

वहीं गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग XI में साई सुदर्शन, शुभमन गिल, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान और मोहम्मद सिराज नजर आ सकते हैं।

RCB vs GT:  किस टीम का पलड़ा भारी?

गुजरात टाइटंस ने टूर्नामेंट में शानदार वापसी करते हुए खुद को सबसे संतुलित टीमों में शामिल किया है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन बल्ले से बेहतरीन फॉर्म में हैं, जबकि रबाडा और मोहम्मद सिराज नई गेंद से लगातार विकेट निकाल रहे हैं। इसके अलावा राशिद खान और जेसन होल्डर जैसे ऑलराउंडर टीम को और मजबूत बनाते हैं।

दूसरी ओर RCB की बल्लेबाजी काफी हद तक विराट कोहली पर निर्भर दिखाई देती है। अगर शुरुआती विकेट जल्दी गिरते हैं तो टीम दबाव में आ सकती है। इसी वजह से मौजूदा फॉर्म और टीम कॉम्बिनेशन को देखते हुए गुजरात टाइटंस को इस मुकाबले में हल्की बढ़त मिलती दिखाई दे रही है।RCB की जीत की संभावना 40 प्रतिशत मानी जा रही है, जबकि गुजरात टाइटंस के जीतने की संभावना 60 प्रतिशत बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें…नौतपा की शुरुआत के साथ बढ़ी गर्मी, कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments