Home » Trending » Twisha Sharma: ट्विशा शर्मा मौत मामला: हाईकोर्ट ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को भेजा नोटिस, CBI संभालेगी जांच

Twisha Sharma: ट्विशा शर्मा मौत मामला: हाईकोर्ट ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को भेजा नोटिस, CBI संभालेगी जांच

Twisha Sharma:

Twisha Sharma: एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने आरोपी सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस राज्य सरकार और ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा की उस याचिका पर जारी हुआ है, जिसमें ट्रायल कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत को चुनौती दी गई है।

हाईकोर्ट में सरकार बोली- जांच में सहयोग नहीं

सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से पेश महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने अदालत को बताया कि गिरिबाला सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं। वहीं गिरिबाला सिंह के वकील मृगेंद्र सिंह ने कहा कि यह कहना गलत है कि उनकी ओर से जांच में सहयोग नहीं किया जा रहा। उन्होंने अदालत से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा।

ट्विशा के पिता के वकील पीयूष सिंह ने बताया कि अदालत ने गिरिबाला सिंह को दो दिन के भीतर जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 27 मई को होगी।

Twisha Sharma: सुप्रीम कोर्ट में भी उठा मामला

सोमवार सुबह Supreme Court of India में सुनवाई के दौरान मध्य प्रदेश सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने आरोप लगाया कि ट्विशा की सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह जांच में बाधा डाल रही हैं।इसी बीच भोपाल जिला अदालत ने गिरिबाला सिंह मामले की सुनवाई मंगलवार तक के लिए टाल दी। कोर्ट ने पुलिस को अगली तारीख तक प्रतिवेदन पेश करने के निर्देश दिए हैं।

Twisha Sharma: अब CBI करेगी जांच

मामले की जांच अब Central Bureau of Investigation को सौंप दी गई है। CBI की टीम दिल्ली से भोपाल रवाना हो चुकी है और स्थानीय पुलिस से केस का हैंडओवर लेगी।

Twisha Sharma: सुप्रीम कोर्ट की मीडिया से अपील

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस Surya Kant ने कहा कि मीडिया को दोनों पक्षों की बयानबाजी से बचना चाहिए और मामले को कानून के अनुसार आगे बढ़ने देना चाहिए। उन्होंने न्यायपालिका की निष्पक्षता पर सवाल उठाए जाने पर चिंता भी जताई। CJI ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केवल इस आधार पर निष्पक्ष जांच पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि आरोपी पक्ष से जुड़ा व्यक्ति पूर्व जज रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि जांच एजेंसियां निष्पक्ष तरीके से सच सामने लाएंगी।

पिता के वकील बोले- FIR में हुई देरी

ट्विशा के पिता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा ने कोर्ट में कहा कि FIR दर्ज करने में तीन दिन की देरी हुई और शुरुआती सबूतों को सुरक्षित रखने में भी लापरवाही बरती गई।

12 मई को मिली थी ट्विशा की लाश

ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके पक्ष ने पति समर्थ सिंह और ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस बोली- समर्थ सिंह से लगातार पूछताछ

भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि आरोपी पति समर्थ सिंह से लगातार पूछताछ की जा रही है। उसके कॉल रिकॉर्ड, बैंक डिटेल्स और फरारी के दौरान मदद करने वालों की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि गिरिबाला सिंह से उनके घर जाकर पूछताछ की गई है और अब तक CCTV फुटेज में किसी तरह की छेड़छाड़ सामने नहीं आई है।

यह भी पढे़ : राज्यसभा चुनाव 2026: 10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को मतदान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments