Rajyasabha elections: देश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व प्रधानमंत्री H. D. Deve Gowda, कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge और वरिष्ठ कांग्रेस नेता Digvijaya Singh समेत कई दिग्गज नेताओं का कार्यकाल अगले दो महीनों में खत्म हो रहा है। इसी को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को चुनाव कराने का ऐलान किया है।
इन राज्यों में होंगे चुनाव
आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की 4-4 सीटों पर मतदान होगा। वहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान की 3-3 सीटों पर चुनाव होंगे। झारखंड की 2 सीटों के अलावा मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की 1-1 सीट पर भी वोटिंग कराई जाएगी।
Rajyasabha elections: कई दिग्गज नेताओं का खत्म हो रहा कार्यकाल
राज्यसभा से रिटायर होने वाले नेताओं में एच.डी. देवेगौड़ा, मल्लिकार्जुन खरगे, केंद्रीय मंत्री Ravneet Singh, George Kurian, दिग्विजय सिंह और कांग्रेस नेता Shaktisinh Gohil शामिल हैं।
गुजरात में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका
इस चुनाव की सबसे बड़ी चर्चा गुजरात को लेकर है। आजादी के बाद पहली बार ऐसा हो सकता है जब गुजरात से कांग्रेस का एक भी राज्यसभा सांसद नहीं होगा। कांग्रेस के इकलौते सांसद शक्तिसिंह गोहिल का कार्यकाल खत्म हो रहा है और पार्टी के पास विधानसभा में पर्याप्त संख्या नहीं है कि वह एक सीट भी जीत सके। 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में कांग्रेस के पास फिलहाल सिर्फ 12 विधायक हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि राज्यसभा की चारों सीटें बीजेपी के खाते में जा सकती हैं।
Rajyasabha elections: गुजरात की सभी 11 सीटों पर BJP का कब्जा संभव
गुजरात में राज्यसभा की कुल 11 सीटें हैं। अगर बीजेपी इस बार चारों सीट जीतती है तो पहली बार राज्य की सभी राज्यसभा सीटों पर उसका कब्जा हो जाएगा। पार्टी नए चेहरों को उच्च सदन भेज सकती है।
महाराष्ट्र और तमिलनाडु में उपचुनाव भी
निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और तमिलनाडु की एक-एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का भी ऐलान किया है। महाराष्ट्र में यह सीट Sunetra Pawar के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। सुनेत्रा पवार अब राज्य विधानसभा के लिए चुनी जा चुकी हैं।
Rajyasabha elections: राजस्थान में कांटे की टक्कर
राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है। यहां जिन नेताओं का कार्यकाल खत्म हो रहा है उनमें रवनीत सिंह, कांग्रेस के नीरज डांगी और बीजेपी के राजेंद्र गहलोत शामिल हैं। राजस्थान विधानसभा की मौजूदा स्थिति को देखें तो बीजेपी को 3 में से 2 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि कांग्रेस एक सीट बचा सकती है। फिलहाल राज्यसभा में राजस्थान से बीजेपी और कांग्रेस के 5-5 सदस्य हैं।
कौन-कौन नेता रेस में?
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश से कांग्रेस की ओर से Kamal Nath का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। इसके अलावा Jitu Patwari, Shobha Oza और Meenakshi Natarajan के नाम भी चर्चा में हैं।
राजस्थान: राजस्थान से मौजूदा सांसद नीरज डांगी की वापसी की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं Bhanwar Jitendra Singh, Pawan Khera और राजेंद्र गहलोत के नाम भी रेस में बताए जा रहे हैं।
कर्नाटक: कर्नाटक में कांग्रेस की दो सीटें लगभग तय मानी जा रही हैं। इनमें मल्लिकार्जुन खरगे का नाम सबसे मजबूत है। बाकी सीटों पर लिंगायत और ओबीसी समीकरण साधने की कोशिश चल रही है। D. K. Suresh का नाम भी चर्चा में है।
Rajyasabha elections: झारखंड: झारखंड की दोनों सीटें INDIA ब्लॉक के खाते में जाती दिख रही हैं, हालांकि NDA समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में उतर सकते हैं। कांग्रेस में Dayamani Barla और Dhiraj Sahu के नामों पर चर्चा चल रही है।
ये भी पढ़े: तमिलनाडु में AIADMK में बगावत तेज, 3 विधायकों ने दिया इस्तीफा; TVK को बड़ा फायदा








