Home » उत्तर प्रदेश » 14 साल के लड़के पर आया 40 साल की 4 बच्चों की मां का दिल, इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती और फिर अब…

14 साल के लड़के पर आया 40 साल की 4 बच्चों की मां का दिल, इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती और फिर अब…

14 वर्षीय लड़के से दिल लगा बैठी 40 साल की महिला

UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिसकर्मियों को भी हैरान कर दिया। यहां गोरखपुर की रहने वाली 40 वर्षीय महिला चार बच्चों की मां है, लेकिन उसने नौतनवा थाने पहुंचकर 14 साल के किशोर पर बेवफाई का आरोप लगा दिया। महिला का दावा है कि उसने किशोर से शादी कर ली है और अब वह उसी के साथ रहना चाहती है।

अब पढ़े पूरा मामला…

जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला 14 वर्षीय किशोर अपने पिता के साथ चेन्नई में रहता था। करीब चार महीने पहले उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए गोरखपुर निवासी महिला से हुई। सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई। महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि इस साल फरवरी में किशोर चेन्नई से गोरखपुर आया था। 15 फरवरी को दोनों ने कथित तौर पर घर में शादी कर ली थी। महिला पहले से शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं। उसके बड़े बेटे की उम्र 19 साल बताई जा रही है।

UP News: पुलिस की मौजूदगी में हुआ समझौता

इधर, किशोर के अचानक लापता होने से उसके परिजन परेशान हो गए। काफी तलाश के बाद किशोर की मां गोरखपुर पहुंची और रिश्तेदारों की मदद से बेटे को वापस घर लेकर आई। इसके बाद मामला फरेंदा थाने पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया। हालांकि मामला यहीं शांत नहीं हुआ। रविवार को महिला फिर नौतनवा थाने पहुंच गई और किशोर के साथ रहने की जिद करने लगी। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने किशोर और उसकी मां को भी थाने बुलाया। थाने में दोनों पक्षों के बीच घंटों तक बहस और हंगामा चलता रहा।

आखिरकार पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। महिला और किशोर ने भविष्य में एक-दूसरे से किसी भी प्रकार का संपर्क न रखने की बात कहते हुए सुलह कर ली। वहीं अब इस अनोखे मामले की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ये भी पढ़े… यूपी को चार साल बाद मिलेगा स्थायी DGP! UPSC आज तय करेगा 3 नामों का पैनल, जानिए कौन रेस में आगे?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments