Home » धर्म » मौन और एकांतवास में गए प्रेमानंद महाराज, भावुक संदेश में बोले- मैं मिलूं या न मिलूं नाम जप करते रहिए

मौन और एकांतवास में गए प्रेमानंद महाराज, भावुक संदेश में बोले- मैं मिलूं या न मिलूं नाम जप करते रहिए

मौन और एकांतवास में गए प्रेमानंद महाराज, भावुक संदेश में बोले- मैं मिलूं या न मिलूं नाम जप करते रहिए

Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) के भक्त इन दिनों उनकी सेहत को लेकर बेहद चिंतित हैं। वृंदावन में रोज सुबह 3 बजे निकलने वाली उनकी प्रसिद्ध पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। आश्रम की ओर से बताया गया कि महाराज जी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से गुजर रहे हैं, जिसके बाद से भक्त लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।इसी बीच प्रेमानंद महाराज का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने भक्तों को भावुक कर दिया। वीडियो में महाराज जी बेहद शांत और भावुक स्वर में अपने अनुयायियों को संदेश देते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भक्त किसी भी तरह की चिंता न करें और निरंतर भगवान का नाम जप करते रहें।

हम बोलें न बोलें, लेकिन प्यार हमेशा रहेगा

वीडियो में प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि हम मिलें न मिलें, हम बोलें न बोलें, लेकिन हम आप सबको बहुत प्यार करते हैं। हमारी यही इच्छा है कि सबको श्रीजी की कृपा मिलती रहे और हर भक्त उनके चरणों तक पहुंचे।उन्होंने आगे कहा कि भक्तों को इस बात की चिंता बिल्कुल नहीं करनी चाहिए कि उनका आध्यात्मिक उत्थान कैसे होगा। महाराज जी ने कहा कि गुरु का मार्गदर्शन हमेशा उनके साथ रहेगा, चाहे वे सामने आएं या नहीं।

Premanand Maharaj: मौन और एकांतवास पर कही बड़ी बात

प्रेमानंद महाराज ने अपने संदेश में मौन और एकांतवास को लेकर भी भावुक बात कही। उन्होंने कहा कि यदि उनका मन होगा तो वे बोलेंगे, अन्यथा मौन और एकांत में रहेंगे। लेकिन यह एकांतवास उनके लिए नहीं, बल्कि भक्तों के कल्याण के लिए है।उन्होंने कहा, हमारे लिए जो होना था, वह हो चुका है। अब जो भी हो रहा है, वह आप सबके लिए हो रहा है।”महाराज जी ने भक्तों से आग्रह किया कि वे निर्भय और निश्चिंत होकर भजन करते रहें तथा अपना पूरा भरोसा राधा रानी और अपने ईष्ट देव पर रखें।भक्तों से लगातार नाम जप करने की अपीलअपने संदेश में प्रेमानंद महाराज ने भक्तों को भगवान के नाम जप और भक्ति में लगे रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि मनुष्य का पालन-पोषण और उद्धार किसी व्यक्ति के भरोसे नहीं, बल्कि ईश्वर की कृपा से होता है। इसलिए भक्तों को किसी इंसान पर नहीं, बल्कि भगवान पर पूर्ण विश्वास रखना चाहिए।महाराज जी ने कहा कि वे चुपचाप एकांत में रहकर भी अपने भक्तों के लिए ही साधना कर रहे हैं।

Premanand Maharaj: पदयात्रा स्थगित होने से मायूस हैं भक्त

बता दें कि वृंदावन स्थित केली कुंज आश्रम से कुछ दिन पहले जानकारी दी गई थी कि प्रेमानंद महाराज की नियमित पदयात्रा को फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है। यह खबर सामने आते ही उनके लाखों भक्त भावुक हो गए थे।अब वायरल हो रहे इस वीडियो के बाद भक्तों की चिंता और बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार महाराज जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और उनके संदेश को साझा कर रहे हैं हालांकि प्रेमानंद महाराज ने अपने संदेश में साफ कहा कि भक्त दुखी या भयभीत न हों। उन्होंने सभी से प्रसन्न रहने, भजन करने और निरंतर नाम जप करते रहने की अपील की। महाराज जी का यह संदेश भक्तों के लिए भावुक करने वाला होने के साथ-साथ आध्यात्मिक प्रेरणा देने वाला भी माना जा रहा है।

ये भी पढ़े: डॉन 3 छोड़ना रणवीर सिंह को पड़ा भारी! फरहान अख्तर संग विवाद ने लिया बड़ा मोड़

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments