Home » Breaking News » बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल! TMC विधायक दिलीप मंडल गिरफ्तार, पुरी के होटल से STF ने दबोचा, बढ़ी ममता बनर्जी की मुश्किलें

बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल! TMC विधायक दिलीप मंडल गिरफ्तार, पुरी के होटल से STF ने दबोचा, बढ़ी ममता बनर्जी की मुश्किलें

Dilip Mondal Arrest: दिलीप मंडल (Dilip Mondal) को पश्चिम बंगाल पुलिस ने ओडिशा के पुरी स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, बंगाल पुलिस की STF ट्रांजिट रिमांड पर उन्हें कोलकाता ला रही है। दिलीप मंडल को ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) का करीबी नेता माना जाता है और वह दक्षिण 24 परगना की बिष्णुपुर सीट से टीएमसी विधायक हैं।

वायरल वीडियो के बाद बढ़ी मुश्किलें

हाल ही में दिलीप मंडल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन आरोप लगाया गया कि उसमें वह दूसरी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धमकी देते दिखाई दे रहे थे। इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Dilip Mondal Arrest: 14 मई को घर पर पड़ा था छापा

जांच के तहत 14 मई को पुलिस ने विधायक के घर पर भी छापा मारा था, लेकिन वह वहां नहीं मिले। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही वह फरार हो गए थे। इसके बाद से STF और स्थानीय पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी।

STF को मिली थी पुरी में छिपे होने की सूचना

पुलिस के अनुसार, हाल ही में STF को सूचना मिली कि दिलीप मंडल पुरी के एक होटल में छिपे हुए हैं। इसके बाद STF और डायमंड हार्बर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए होटल में छापा मारा और उन्हें हिरासत में ले लिया।

Dilip Mondal Arrest: बेटे समेत 5 लोग पहले ही गिरफ्तार

इससे पहले 17 मई को पुलिस विधायक के बेटे अर्घ्य मंडल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि अर्घ्य मंडल को हथियारों के साथ पकड़ा गया था और उस पर इलाके में अशांति फैलाने का आरोप है। STF और डायमंड हार्बर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर सभी आरोपियों को बक्खाली-फ्रेजरगंज इलाके से गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़े… नीट यूजी 2026 में पेपर लीक केस में CBI का बड़ा एक्शन, दो और आरोपी गिरफ्तार

 

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments