Home » पश्चिम बंगाल » सीमा पर सख्ती: बंगाल सरकार ने BSF को दी 142.79 एकड़ जमीन, घुसपैठ रोकने की तैयारी तेज

सीमा पर सख्ती: बंगाल सरकार ने BSF को दी 142.79 एकड़ जमीन, घुसपैठ रोकने की तैयारी तेज

Bengal News: पश्चिम बंगाल सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि सीमा चौकियों और कंटीले तारों की बाड़ लगाने के लिए अब तक 142.79 एकड़ जमीन सीमा सुरक्षा बल (BSF) को सौंप दी गई है।

CM सुवेंदु अधिकारी ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि राज्य सरकार सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त जमीन हस्तांतरण के बाद कुल 142.79 एकड़ भूमि BSF को दी जा चुकी है।

Bengal News: किस जिले में कितनी जमीन दी गई?

मुख्यमंत्री द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक— कूचबिहार : 22.95 एकड़, जलपाईगुड़ी : 35.165 एकड़, दार्जिलिंग : 8.815 एकड़, उत्तर दिनाजपुर : 2.84 एकड़, दक्षिण दिनाजपुर : 20.1701 एकड़, मालदा : 10.90 एकड़, मुर्शिदाबाद : 38.805 एकड़, नदिया : 0.55 एकड़ और  उत्तर 24 परगना : 2.6 एकड़ जमीन दी गई।

45 दिन में 500 एकड़ देने का लक्ष्य

सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में 45 दिनों के भीतर BSF को 500 एकड़ जमीन देने का लक्ष्य तय किया गया था। मौजूदा कदम उसी दिशा में अहम प्रगति है।

Bengal News: TMC सरकार पर लगाया आरोप

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार ने घुसपैठ को बढ़ावा देने के लिए जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया रोक रखी थी, जिससे सीमा पर बाड़ लगाने का काम प्रभावित हुआ।

हाई कोर्ट ने भी जताई थी नाराजगी

गौरतलब है कि अप्रैल में कलकत्ता हाई कोर्ट ने सीमा पर कंटीले तार लगाने के लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराने पर राज्य के भूमि एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त निदेशक पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। कोर्ट ने राज्य सरकार की रिपोर्ट पर असंतोष जताया था।

ये भी पढ़े… अमेरिका की ईरान पर बड़ी कार्रवाई: चार ड्रोन ढेर, एक और हमले से पहले ही नाकाम

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments