Home » राष्ट्रीय » महाराष्ट्र पुलिस ने जिसे मृत घोषित किया वो महिला मध्यप्रदेश में जिंदा मिली

महाराष्ट्र पुलिस ने जिसे मृत घोषित किया वो महिला मध्यप्रदेश में जिंदा मिली

Mp News:

Mp News: महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से जुड़े एक सनसनीखेज मामले में बड़ा मोड़ सामने आया है। महाराष्ट्र पुलिस जिस 26 वर्षीय युवती शिवानी को मृत मानकर हत्या का मामला दर्ज कर चुकी थी, वह मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में जिंदा मिली है। इस खुलासे के बाद पुलिस की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। खास बात यह है कि पुलिस ने युवती के पिता और भाई को हत्या के आरोप में गिरफ्तार भी कर लिया था। अब शिवानी के सामने आने के बाद पूरे मामले की दोबारा जांच की जा रही है।

बिना सिर वाले शव से हुई थी पहचान

बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागड़ी के अनुसार, शिवानी और अरुण के लापता होने की शिकायत उनके परिवारों द्वारा खाकनार थाने में दर्ज कराई गई थी। इसी दौरान महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक अज्ञात युवती का बिना सिर वाला और आंशिक रूप से जला शव मिला। शव की उम्र और परिस्थितियों के आधार पर पुलिस ने उसे शिवानी मान लिया। इसके बाद मामले में हत्या की धाराएं जोड़ दी गईं और शिवानी के पिता बापूराम कालमेकर तथा भाई अजय कालमेकर को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को पता चला कि शिवानी और अरुण साथ में रह रहे थे।

Mp News: शिवानी के सामने आने से बदला मामला

मामले में बड़ा मोड़ तब आया जब शिवानी खुद बुरहानपुर पुलिस के सामने पेश हुई। उसने साफ कहा कि उसके पिता और भाई निर्दोष हैं और उन्हें तुरंत रिहा किया जाना चाहिए। पुलिस अधिकारियों ने बायोमेट्रिक जांच के जरिए उसकी पहचान की पुष्टि की। एसपी आशुतोष बागड़ी ने कहा कि यह एक विरोधाभासी स्थिति है, क्योंकि महाराष्ट्र में शिवानी की हत्या का मामला दर्ज था जबकि वह जिंदा मिली। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जलगांव पुलिस को सूचना दे दी गई है और युवती को आगे की जांच के लिए उनके हवाले कर दिया गया है।

डीएनए जांच नहीं कराने पर उठे सवाल

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि पुलिस ने शव का डीएनए परीक्षण किए बिना ही उसे शिवानी का शव कैसे मान लिया। इसी आधार पर उसके परिवार के लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। अब मामले के सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और जांच एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की समीक्षा कर रही हैं।

ये भी पढ़ें…ममता बनर्जी की हार के बाद TMC में बढ़ी अंदरूनी कलह, नेताओं ने उठाए संगठन और सरकार पर सवाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments