Bihar News: बिहार के मधुबनी से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक महिला पुलिस इंस्पेक्टर बिना हेलमेट स्कूटी चलाती नजर आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि कुछ समय पहले इसी अधिकारी ने ट्रैफिक नियम तोड़ने पर एक युवक का 6000 रुपये का चालान काटा था। अब जब उनका खुद का बिना हेलमेट सड़क पर चलने का वीडियो वायरल हुआ, तो लोग कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल उठाने लगे हैं।
Madhubani Bihar: 2-star police officer who fined her brother ₹6k for traffic violation caught riding without helmet😭💀 pic.twitter.com/2Dwk8GU4qS
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 28, 2026
सोशल मीडिया पर लोगों ने पूछा- क्या नियम सिर्फ आम जनता के लिए हैं?
वीडियो वायरल होते ही सोशल media पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कई यूजर्स ने कहा कि अगर पुलिस अधिकारी ही ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करेंगे, तो आम जनता से नियम मानने की उम्मीद कैसे की जा सकती है। एक यूजर ने लिखा जो लोग जनता को नियम सिखाते हैं उन्हें सबसे पहले खुद उसका पालन करना चाहिए। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए, चाहे वह आम आदमी हो या पुलिस अधिकारी।
Bihar News: सड़क सुरक्षा को लेकर फिर शुरू हुई बहस
इस घटना के बाद सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों को लेकर बहस और तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने के लिए जरूरी है। कई लोगों ने सवाल उठाया कि अगर आम लोगों पर तुरंत कार्रवाई होती है, तो नियम तोड़ने वाले अधिकारियों पर क्या कदम उठाए जाएंगे?
Bihar News: प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी लोगों की नजरें
वीडियो तेजी से इंटरनेट पर शेयर किया जा रहा है और लोग इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।








