Home » मध्य प्रदेश » Desi Bling: कौन है मध्यप्रदेश का वो बिजनेसमैन, जो हर साल पत्नी को देता है 3 किलो सोना?

Desi Bling: कौन है मध्यप्रदेश का वो बिजनेसमैन, जो हर साल पत्नी को देता है 3 किलो सोना?

Desi Bling: कौन है मध्यप्रदेश का वो बिजनेसमैन, जो हर साल पत्नी को देता है 3 किलो सोना?

Desi Bling: इन दिनों रियलिटी शो ‘देसी ब्लिंग’ काफी सुर्खियों में बना हुआ है। शो में दुबई की आलीशान जिंदगी, लग्जरी लाइफस्टाइल और करोड़ों की चमक-दमक दर्शकों को खूब आकर्षित कर रही है। लेकिन इन सबके बीच सबसे ज्यादा चर्चा दुबई के बिजनेसमैन सतीश सानपाल और उनकी पत्नी बिंदा सानपाल की हो रही है। वजह है वो खुलासा जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। शो के दौरान बिंदा सानपाल ने बताया कि उनके पास करीब 40 किलो सोना है और उनके पति हर साल उन्हें 3 किलो गोल्ड गिफ्ट करते हैं। इस बयान के बाद हर कोई जानना चाहता है कि आखिर सतीश सानपाल कौन हैं और उनका कारोबार कितना बड़ा है।

मध्यप्रदेश से दुबई तक का सफर

सतीश सानपाल मूल रूप से मध्यप्रदेश के जबलपुर के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि उन्होंने कम उम्र में ही पढ़ाई छोड़ दी थी और छोटे स्तर पर कारोबार शुरू किया। धीरे-धीरे उन्होंने बिजनेस की दुनिया में कदम बढ़ाए और फिर दुबई जाकर अपना नया सफर शुरू किया। आज वे दुबई के बड़े कारोबारियों में गिने जाते हैं और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए मशहूर हैं।

Desi Bling:कई देशों में फैला है कारोबार

सतीश सानपाल ANAX Holding के फाउंडर और चेयरमैन हैं। उनकी कंपनी रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी और इन्वेस्टमेंट सेक्टर में काम करती है। दुबई में उनके कई हाई-एंड प्रोजेक्ट्स बताए जाते हैं। लग्जरी प्रॉपर्टी, होटल बिजनेस और निवेश से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स के जरिए उन्होंने अरबों का साम्राज्य खड़ा किया है।बताया जाता है कि उनका बिजनेस सिर्फ दुबई तक सीमित नहीं है, बल्कि कई देशों में फैला हुआ है। उनकी कंपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और प्रीमियम रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रही है।

Desi Bling: पत्नी के खुलासे से मची हलचल

‘देसी ब्लिंग’ में जब बिंदा सानपाल ने यह बताया कि उनके पास 40 किलो सोना है, तो शो में मौजूद लोग भी हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि सतीश हर साल उन्हें करीब 3 किलो सोना गिफ्ट करते हैं। इस बयान के बाद सोशल Media पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। कई लोग उनकी आलीशान जिंदगी को देखकर हैरान हैं, तो कई लोग उनके बिजनेस के बारे में जानने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।जहां एक तरफ सतीश सानपाल अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और बड़े कारोबार को लेकर चर्चा में हैं, वहीं दूसरी तरफ उनका नाम विवादों में भी आ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्यप्रदेश के अलग-अलग थानों में उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जाते हैं। इन मामलों में सट्टेबाजी, जुआ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़े आरोप शामिल हैं।इसके अलावा उन पर कथित तौर पर हवाला रैकेट से जुड़े होने के आरोप भी लगे थे। हालांकि इन मामलों को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आती रही हैं और कानूनी प्रक्रिया जारी रहने की बात कही जाती है‘देसी ब्लिंग’ में आने के बाद से सतीश सानपाल सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। लोग उनकी संपत्ति, लग्जरी कारों, गोल्ड कलेक्शन और दुबई की शानदार जिंदगी को लेकर चर्चा कर रहे हैं। शो ने उन्हें नई पहचान दिलाई है और अब हर कोई उनकी लाइफस्टाइल के पीछे की कहानी जानना चाहता है।

ये भी पढ़े: कॉकरोच जनता पार्टी को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, एक्स अकाउंट फिर से चालू कराने की मांग पर कोर्ट ने किया इनकार

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments