Breaking News
Home » बिहार » मोतिहारी में दर्दनाक हादसा, बारिश से बचने पेड़ के नीचे रुका युवक, डाल गिरने से मौत

मोतिहारी में दर्दनाक हादसा, बारिश से बचने पेड़ के नीचे रुका युवक, डाल गिरने से मौत

Bihar news: बिहार के मोतिहारी में आंधी-तूफान और तेज बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत से मक्का लेकर घर लौट रहे एक युवक की बरगद के पेड़ की भारी डाल गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

बारिश से बचने पेड़ के नीचे रुका था युवक

यह हादसा मोतिहारी के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सिसवा मलदहिया गांव के पास निर्माणाधीन रेलवे लाइन के नजदीक हुआ। मृतक की पहचान 40 वर्षीय मनोज सिंह के रूप में हुई है, जो सिसवा मलदहिया गांव के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक मनोज सिंह खेत से भुट्टे बोरे में भरकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह रास्ते में एक पुराने बरगद के पेड़ के नीचे रुक गए। लेकिन कुछ ही देर बाद तेज हवा के चलते पेड़ की भारी डाल टूटकर सीधे उनके ऊपर गिर गई। डाल इतनी भारी थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Bihar news: गांव में मचा कोहराम

हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मनोज सिंह को डाल के नीचे से निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव के लोगों का कहना है कि मनोज बेहद मेहनती और मिलनसार स्वभाव के थे। अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

पुराने पेड़ों के नीचे रुकना पड़ सकता है भारी

Bihar news: ग्रामीणों ने बताया कि तेज आंधी और बारिश के दौरान पुराने पेड़ों के नीचे रुकना बेहद खतरनाक हो सकता है। पिछले दिनों इलाके में इसी तरह की एक और घटना हुई थी, जिसमें बरगद की डाल गिरने से एक मजदूर की जान चली गई थी। आंधी-तूफान में कैसे रखें खुद को सुरक्षित?, तेज बारिश या तूफान में तुरंत किसी पक्की छत वाली जगह पर पहुंचने की कोशिश करें। बड़े और पुराने पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। बिजली के खंभों, होर्डिंग और कमजोर दीवारों से दूर रहें। अगर बाइक या कार में हैं तो सुरक्षित जगह पर वाहन रोक लें। कार के अंदर रहें और खिड़कियां बंद रखें। तेज बारिश में गाड़ी की स्पीड कम रखें और हेडलाइट ऑन रखें।

 

 

ये भी पढ़ें: Abdullah Azam को बड़ी राहत, दो पासपोर्ट मामले में 7 साल की सजा रद्द