Home » पंजाब » पंजाब में बीजेपी ने रचा इतिहास! अबोहर नगर निगम में पहली बार अपने दम पर बनाएगी मेयर

पंजाब में बीजेपी ने रचा इतिहास! अबोहर नगर निगम में पहली बार अपने दम पर बनाएगी मेयर

Punjab bjp: पंजाब की राजनीति में बीजेपी ने बड़ा राजनीतिक संदेश दे दिया है। फाज़िल्का जिले के अबोहर नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल कर लिया है। खास बात ये है कि बीजेपी ने बिना किसी सहयोगी दल के अपने दम पर यह जीत दर्ज की है और अब पहली बार अबोहर में अपना मेयर बनाने जा रही है। अबोहर नगर निगम की 50 सीटों में से बीजेपी ने 28 वार्ड जीतकर साफ बहुमत हासिल किया। वहीं आम आदमी पार्टी 20 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार को सिर्फ एक-एक सीट मिली, जबकि शिरोमणि अकाली दल का खाता तक नहीं खुल पाया।

अबोहर नगर निगम चुनाव में किसे कितनी सीटें मिलीं?

बीजेपी – 28 सीट, आम आदमी पार्टी – 20 सीट, कांग्रेस – 1 सीट, निर्दलीय – 1 सीट, अकाली दल – 0 सीट।

Punjab bjp: बीजेपी के लिए क्यों अहम मानी जा रही ये जीत?

राजनीतिक जानकार इस जीत को सिर्फ नगर निगम चुनाव नहीं, बल्कि 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा संकेत मान रहे हैं। लंबे समय से पंजाब में अपनी मजबूत पकड़ बनाने की कोशिश कर रही बीजेपी के लिए यह नतीजा काफी अहम माना जा रहा है। बीजेपी की यह जीत इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि पार्टी ने अकेले चुनाव लड़कर बहुमत हासिल किया है। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि पंजाब में बीजेपी धीरे-धीरे अपना जनाधार बढ़ाने में जुटी हुई है।

Punjab bjp: ‘पंजाब का कैलिफोर्निया’ कहलाता है अबोहर

फाज़िल्का जिले में स्थित अबोहर शहर अपनी मजबूत कृषि अर्थव्यवस्था और बड़े पैमाने पर होने वाली किन्नू की खेती के लिए जाना जाता है। इसी वजह से इसे अक्सर “पंजाब का कैलिफोर्निया” भी कहा जाता है। आर्थिक और राजनीतिक नजरिए से भी यह शहर काफी अहम माना जाता है।

AAP और कांग्रेस के लिए बढ़ी चिंता

पंजाब में फिलहाल आम आदमी पार्टी की सरकार है, जबकि कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है। ऐसे में नगर निगम चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन दोनों पार्टियों के लिए चिंता बढ़ाने वाला माना जा रहा है। वहीं अकाली दल का खाता न खुलना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

2027 विधानसभा चुनाव पर पड़ सकता है असर

Punjab bjp: विशेषज्ञों का मानना है कि स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे अक्सर जनता के मूड का शुरुआती संकेत देते हैं। ऐसे में अबोहर में बीजेपी की जीत आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी के लिए सकारात्मक माहौल बना सकती है।

 

 

ये भी पढ़ें: Abdullah Azam को बड़ी राहत, दो पासपोर्ट मामले में 7 साल की सजा रद्द

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments