Home » Foreign Affairs » ट्रंप ने रखीं ईरान सीजफायर की शर्तें, तेहरान बोला- ‘सफेद झूठ बोल रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति’

ट्रंप ने रखीं ईरान सीजफायर की शर्तें, तेहरान बोला- ‘सफेद झूठ बोल रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति’

Donald trump: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कथित सीजफायर समझौते को लेकर कई बड़ी शर्तें सामने रखी हैं। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि ईरान को यह साफ तौर पर स्वीकार करना होगा कि वह कभी भी परमाणु हथियार या परमाणु बम नहीं बनाएगा। ट्रंप ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत खोला जाना चाहिए, जहां से दोनों दिशाओं में जहाजों की आवाजाही बिना किसी रुकावट और बिना टोल के हो सके। उन्होंने दावा किया कि समुद्र में बिछाई गई कई जलमग्न खदानों को अमेरिकी टीम ने अपने शक्तिशाली उपकरणों की मदद से नष्ट कर दिया है और बाकी बची खदानों को ईरान को तुरंत हटाना होगा।

“मैं अंतिम निर्णय लेने वाला हूं” – ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को अपने संवर्धित यूरेनियम को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) की निगरानी में पूरी तरह नष्ट करना होगा। इसके अलावा अगली सूचना तक किसी भी तरह के फंड ट्रांसफर पर रोक रहेगी। ट्रंप ने दावा किया कि बाकी कम महत्वपूर्ण शर्तों पर सहमति बन चुकी है। उन्होंने कहा, “मैं इस पूरे मामले पर अंतिम निर्णय लेने के लिए सिचुएशन रूम में बैठक कर रहा हूं।”

Donald trump: ईरान ने ट्रंप के दावों को बताया झूठ

वहीं दूसरी तरफ ईरान ने ट्रंप के दावों को पूरी तरह गलत बताया है। ईरानी सूत्रों का कहना है कि ट्रंप समझौते की शर्तों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं। खासतौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य को मुफ्त में खोलने और परमाणु सामग्री नष्ट करने जैसी बातें किसी भी समझौते का हिस्सा नहीं हैं। ईरान की ओर से कहा गया है कि बातचीत आगे बढ़ने से पहले अमेरिका को ईरान की करीब 12 अरब डॉलर की संपत्तियों को तुरंत अनब्लॉक करना होगा। साथ ही लेबनान में पूर्ण युद्धविराम भी जरूरी शर्तों में शामिल है।

अभी अंतिम मंजूरी बाकी

Donald trump: जानकारी के मुताबिक यह पूरा समझौता अभी ईरान में अंतिम मंजूरी का इंतजार कर रहा है। वहीं कई जानकारों का मानना है कि ट्रंप के बयान सच्चाई और राजनीतिक बयानबाजी का मिश्रण हो सकते हैं और इसे समय से पहले जीत का दावा माना जा रहा है।

 

 

ये भी पढ़ें: Abdullah Azam को बड़ी राहत, दो पासपोर्ट मामले में 7 साल की सजा रद्द

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments