Home » राजस्थान » राजस्थान में धूलभरे तूफान ने मचाई अफरा-तफरी, लाल नजर आया आसमान

राजस्थान में धूलभरे तूफान ने मचाई अफरा-तफरी, लाल नजर आया आसमान

Rajashthan news: राजस्थान के सादुलपुर कस्बे और आसपास के इलाकों में शनिवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज रफ्तार धूलभरे तूफान ने कुछ ही मिनटों में पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। हालात ऐसे हो गए कि आसमान धूल के गुबार से लाल दिखाई देने लगा और चारों तरफ मिट्टी ही मिट्टी नजर आने लगी। तेज हवाओं के चलते लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सड़कों पर चल रहे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, क्योंकि धूल के कारण दृश्यता काफी कम हो गई थी। कई लोगों ने खुद को सुरक्षित रखने के लिए घरों और दुकानों में शरण ली।

कई जगह नुकसान की खबरें

तूफान की वजह से कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूट गईं। वहीं होर्डिंग्स और टीनशेड को भी नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है। हालांकि राहत की बात यह है कि समाचार लिखे जाने तक किसी बड़े हादसे या जनहानि की सूचना सामने नहीं आई थी।

Rajashthan news: बाजारों में पसरा सन्नाटा

अचानक आए तूफान का असर बाजारों पर भी देखने को मिला। लोगों की आवाजाही कम हो गई और दुकानदारों ने एहतियात के तौर पर बाहर रखा सामान तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया। कुछ समय के लिए बाजारों में सन्नाटा जैसा माहौल बन गया।

Rajashthan news: किसानों और पशुपालकों की बढ़ी चिंता

ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवाओं और धूलभरे माहौल के कारण किसानों और पशुपालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। खेतों में काम कर रहे लोगों को काम रोककर सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा।

गर्मी से मिली राहत, प्रशासन सतर्क

Rajashthan news: हालांकि धूलभरे तूफान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाईं, लेकिन भीषण गर्मी से कुछ राहत भी दिलाई। मौसम में अचानक आई ठंडक से लोगों ने राहत महसूस की। वहीं प्रशासन और संबंधित विभाग पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करें।

 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान से लौट रहे अफगान शरणार्थियों से भरा ट्रक पलटा, 18 की मौत

Leave a Comment