Home » लाइफस्टाइल » World No Tobacco Day: तंबाकू छोड़ते ही शरीर में दिखने लगते हैं बदलाव, सिर्फ 20 मिनट में मिलने लगते हैं फायदे

World No Tobacco Day: तंबाकू छोड़ते ही शरीर में दिखने लगते हैं बदलाव, सिर्फ 20 मिनट में मिलने लगते हैं फायदे

World No Tobacco Day:

World No Tobacco Day: हर साल 31 मई को विश्व धूम्रपान निषेध दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को तंबाकू और धूम्रपान से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि तंबाकू छोड़ने का फैसला शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है और इसके सकारात्मक असर बहुत जल्दी दिखने लगते हैं।

20 मिनट बाद ही शुरू हो जाते हैं बदलाव

विशेषज्ञों के मुताबिक, तंबाकू छोड़ने के सिर्फ 20 मिनट बाद ही शरीर में सकारात्मक बदलाव शुरू हो जाते हैं। इस दौरान ब्लड प्रेशर और हृदय गति सामान्य होने लगती है। इसे शरीर की रिकवरी का पहला संकेत माना जाता है।

World No Tobacco Day: 24 से 48 घंटे में बढ़ती है स्वाद और गंध की क्षमता

तंबाकू छोड़ने के 24 घंटे के भीतर शरीर से निकोटिन बाहर निकलने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। वहीं 48 घंटे के अंदर स्वाद और सूंघने की क्षमता में सुधार महसूस होने लगता है। कई लोगों को खाना पहले से ज्यादा स्वादिष्ट लगने लगता है और गंध पहचानने की क्षमता भी बेहतर हो जाती है।

World No Tobacco Day: फेफड़ों और दिल को मिलता है बड़ा फायदा

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, करीब दो महीने बाद फेफड़ों की कार्यक्षमता में सुधार दिखाई देने लगता है। सांस लेने में आसानी होती है और शरीर जल्दी थकता नहीं है। तंबाकू छोड़ने के एक साल बाद दिल के दौरे का खतरा लगभग आधा हो जाता है। वहीं 10 साल बाद फेफड़ों के कैंसर का खतरा भी काफी कम हो सकता है।

कई गंभीर बीमारियों का बढ़ता है खतरा

विशेषज्ञों का कहना है कि तंबाकू में मौजूद निकोटिन शरीर के लगभग हर अंग को प्रभावित करता है। लंबे समय तक सेवन करने से कैंसर, फेफड़ों की बीमारी, स्ट्रोक और हृदय रोग जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा चेन स्मोकिंग भी आसपास के लोगों की सेहत पर बुरा असर डालती है।

तंबाकू छोड़ने के लिए हेल्पलाइन जारी

नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) ने लोगों से तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने की अपील की है। तंबाकू छोड़ने में मदद के लिए 1800-112-356 टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर सोमवार को छोड़कर सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढे़ : RBI Plastic Notes: RBI प्लास्टिक नोट लाने पर कर रहा विचार, कागजी नोटों की तुलना में ज्यादा टिकाऊ होगी करेंसी

Leave a Comment