Trump Netanyahu Clash: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच संबंधों में तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप ने लेबनान में इजरायल द्वारा बढ़ाई जा रही सैन्य गतिविधियों पर नाराजगी जताते हुए नेतन्याहू से फोन पर तीखी बातचीत की।
जानकारी के मुताबिक, ईरान के साथ चल रही शांति वार्ताओं में रुकावट आने के बाद ट्रंप लेबनान और इजरायल के बीच युद्धविराम (सीजफायर) बनाए रखने के प्रयास कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से उन्होंने नेतन्याहू को फोन कर लेबनान में हमलों को रोकने की अपील की।
Trump Netanyahu Clash: फोन कॉल में ट्रंप ने जताई नाराजगी
मीडिया आउटलेट ‘एक्सियोस’ ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से दावा किया है कि फोन पर हुई बातचीत के दौरान ट्रंप ने नेतन्याहू को कड़े शब्दों में फटकार लगाई।रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने कहा, “तुम पूरी तरह से पागल हो गए हो। अगर मैं नहीं होता, तो तुम अब तक जेल में होते। मैं तुम्हें बचा रहा हूं, लेकिन अब हर कोई तुमसे नफरत करने लगा है। तुम्हारी वजह से लोग इजरायल के प्रति भी नकारात्मक भावना रखने लगे हैं।”

ट्रंप ने पहले सीजफायर पर जताई थी उम्मीद
इस घटनाक्रम से पहले ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम को लेकर सकारात्मक संकेत दिए थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा था कि उनकी प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बेहद महत्वपूर्ण और सार्थक बातचीत हुई है।
ट्रंप ने अपने पोस्ट में बताया था कि बेरूत में अतिरिक्त सैनिक नहीं भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो सैनिक पहले से वहां भेजे जाने की तैयारी में थे, उन्हें भी वापस बुला लिया गया है।
हिजबुल्लाह के साथ भी हुई बातचीत
ट्रंप ने यह भी बताया कि उच्च-स्तरीय प्रतिनिधियों के माध्यम से उनकी हिजबुल्लाह के साथ भी सकारात्मक बातचीत हुई। उनके अनुसार, दोनों पक्षों ने गोलीबारी पूरी तरह रोकने पर सहमति जताई है।उन्होंने कहा कि इस समझौते के तहत इजरायल हिजबुल्लाह पर हमला नहीं करेगा और हिजबुल्लाह भी इजरायल के खिलाफ कोई हमला नहीं करेगा। ट्रंप ने इसे क्षेत्र में शांति बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
ये भी पढ़े: पैरा एथलीट चिराग त्यागी हत्याकांड का खुलासा, खेल करियर की ईर्ष्या बनी हत्या की वजह








