Home » पश्चिम बंगाल » TMC बैठक में 80 में से सिर्फ 20 विधायक पहुंचे, दिलीप घोष बोले- अकेले रह जाएंगे ममता-अभिषेक

TMC बैठक में 80 में से सिर्फ 20 विधायक पहुंचे, दिलीप घोष बोले- अकेले रह जाएंगे ममता-अभिषेक

BENGAL NEWS: पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर बढ़ती असंतोष की खबरों के बीच भाजपा ने पार्टी नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। शुभेंदु सरकार में मंत्री दिलीप घोष (Dilip Ghosh) ने दावा किया कि टीएमसी के विधायक और नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं और हालात ऐसे बन गए हैं कि जल्द ही पार्टी में केवल ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ही बचेंगे।

विधायकों की बैठक पर उठाए सवाल

दिलीप घोष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई विधायकों की बैठक में अपेक्षा के अनुरूप उपस्थिति नहीं रही। उन्होंने आरोप लगाया कि कई विधायक बैठक में शामिल होने तक नहीं पहुंचे और कुछ विधायक विधानसभा की कार्यवाही से भी दूरी बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व को अपने ही विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ रही है, जो इस बात का संकेत है कि संगठन के भीतर असंतोष बढ़ रहा है।

BENGAL NEWS: “सत्ता रही तो विधायक रहे”

भाजपा नेता ने कहा कि टीएमसी के कई नेता और विधायक केवल सत्ता के कारण पार्टी से जुड़े हुए थे। उनके अनुसार, सत्ता से बाहर होने के बाद अब पार्टी में टूट और असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। दिलीप घोष ने दावा किया कि टीएमसी की विश्वसनीयता जनता के बीच कमजोर हुई है और कई नेता भविष्य की राजनीति को देखते हुए नए विकल्प तलाश रहे हैं।

बंगाल की राजनीति पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस करीब 15 वर्षों तक सत्ता में रही, लेकिन इस दौरान राज्य की राजनीति को नुकसान पहुंचा। भाजपा नेता के मुताबिक, जनता ने बदलाव के लिए मतदान किया और अब नई सरकार विकास और प्रशासनिक सुधारों पर काम कर रही है।

BENGAL NEWS: राहत सामग्री और भ्रष्टाचार के आरोप

दिलीप घोष ने टीएमसी पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। उन्होंने दावा किया कि विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यालयों और जनप्रतिनिधियों के दफ्तरों से राहत सामग्री और अन्य सामान बरामद होने की खबरें सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब जवाब मांग रही है और इसी कारण टीएमसी के कई नेता पार्टी से दूरी बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

सियासी बयानबाजी तेज

टीएमसी की ओर से इन आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन बंगाल की राजनीति में भाजपा और टीएमसी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच दोनों दलों के बीच टकराव और तेज हो सकता है।

ये भी पढ़े… सीमा राजभर के सवालों से घबराते हैं ओपी राजभर? सपा ने किया बड़ा दावा