Home » राष्ट्रीय » बंगाल में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, पूर्व टीएमसी विधायक शौकत मोल्ला के घर पर छापेमारी, बेटे इमरान मोल्ला से की पूछताछ

बंगाल में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, पूर्व टीएमसी विधायक शौकत मोल्ला के घर पर छापेमारी, बेटे इमरान मोल्ला से की पूछताछ

पूर्व विधायक के घर पर छापा

West Bengal News: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को एजेंसी ने उनके घर पर छापा मारा और उनके बेटे इमरान मोल्ला से पूछताछ भी की। यह पूरी कार्रवाई विधानसभा चुनाव से पहले हुए बम धमाके की जांच से जुड़ी हुई है।

एनआईए की टीम गुरुवार सुबह जीवनतला थाना क्षेत्र के मौखाली गांव में स्थित शौकत मोल्ला के घर पहुंची। कई गाड़ियों में आए अधिकारियों ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान भी मौजूद थे, जिससे पूरा इलाका सुरक्षा घेरे में आ गया।

घर पर नहीं मिले शौकत मोल्ला

छापेमारी के दौरान शौकत मोल्ला घर पर मौजूद नहीं थे। सूत्रों के अनुसार, जब एनआईए की टीम पहुंची, उससे पहले ही वह वहां से निकल चुके थे। अधिकारियों ने घर और आसपास के क्षेत्र में जांच जारी रखी।छापेमारी के बाद शौकत मोल्ला की पत्नी सायेर बानू मोल्ला ने कहा कि उनके बेटे ने उन्हें फोन करके इसकी जानकारी दी, उस समय वह घर पर मौजूद नहीं थीं।

पूर्व विधायक के घर पर छापा
पूर्व विधायक के घर पर छापा

फिलहाल एनआईए की ओर से इस छापेमारी में क्या-क्या मिला, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। जांच अभी जारी है।यह मामला दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर इलाके में हुए बम धमाके से जुड़ा है, जो राज्य विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले हुआ था। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे।

इस मामले की जांच की मांग नौशाद सिद्दीकी की पार्टी इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) ने की थी, जिसके बाद जांच एनआईए को सौंप दी गई।

West Bengal News: पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां

जांच के दौरान एनआईए ने तृणमूल कांग्रेस के नेता वाहिदुल इस्लाम समेत कई लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया था।शौकत मोल्ला कैनिंग पुरबा विधानसभा क्षेत्र से TMC के पूर्व विधायक हैं। उन्होंने 2016 और 2021 में लगातार दो बार जीत हासिल की थी।हालांकि 2026 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने दक्षिण 24 परगना के भांगर क्षेत्र से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें नौशाद सिद्दीकी से हार का सामना करना पड़ा।

West Bengal News:  पूर्व विधायक के घर पर छापा
पूर्व विधायक के घर पर छापा

TMC नेतृत्व से करीबी संबंध

शौकत मोल्ला को तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता है। उन्होंने दक्षिण 24 परगना में पार्टी की पकड़ मजबूत करने और संगठन को मज़बूत बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

ये भी पढ़ें…बिहार: प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में लगी भीषण आग, 5 मरीजों की मौत, 20 से ज्यादा लोग झुलसे