Home » स्पोर्ट्स » वैभव सूर्यवंशी ने किया ऐसा कमाल कि लिविंगस्टन भी रह गए दंग, बोले- पहले कभी नहीं देखी ऐसी बल्लेबाजी!

वैभव सूर्यवंशी ने किया ऐसा कमाल कि लिविंगस्टन भी रह गए दंग, बोले- पहले कभी नहीं देखी ऐसी बल्लेबाजी!

IPL 2026 NEWS: आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को चौंकाने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की तारीफ में अब इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन (Liam Livingstone) भी कसीदे पढ़ते नजर आए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले लिविंगस्टन ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे आईपीएल करियर में ऐसी बल्लेबाजी पहले कभी नहीं देखी।

‘हर गेंद पर जवाब था वैभव के पास’

‘स्टिक टू क्रिकेट’ पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान लिविंगस्टन ने कहा कि आईपीएल में यह उनका सातवां सीजन था और उन्होंने कई महान बल्लेबाजों के साथ खेला है, लेकिन वैभव जैसी बल्लेबाजी पहले कभी देखने को नहीं मिली। उन्होंने कहा कि वैभव बेहद साफ तरीके से गेंद को हिट करते हैं और उनके शॉट्स में मिस-हिट लगभग नहीं होती।

IPL 2026 NEWS: एलिमिनेटर में मचाया था तूफान

लिविंगस्टन ने खास तौर पर राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले का जिक्र किया, जिसमें वैभव ने सिर्फ 29 गेंदों पर 97 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 12 छक्के जड़कर विपक्षी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी।

IPL 2026 NEWS
                                               IPL 2026 NEWS

‘समझ नहीं आता था कहां गेंद डालें’

इंग्लिश ऑलराउंडर ने बताया कि शुरुआत में बाउंसर गेंदों से उन्हें परेशान किया गया था, लेकिन टूर्नामेंट के दौरान वैभव ने अपने खेल में जबरदस्त सुधार किया। उन्होंने कहा कि जब बाउंसर डाली जाती थी तो वैभव उसे थर्ड मैन की दिशा में खेल देते थे और फुल लेंथ गेंदों को भी आसानी से सीमा रेखा के पार पहुंचा देते थे। ऐसे में गेंदबाजों के लिए लाइन और लेंथ तय करना मुश्किल हो जाता था।

IPL 2026 NEWS: रिकॉर्डतोड़ रहा आईपीएल 2026

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के लिए आईपीएल 2026 यादगार साबित हुआ। उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। 237 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 72 छक्के लगाए और एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने।

ये भी पढ़े… 16 साल बाद ललित मोदी का बड़ा खुलासा! सोनिया गांधी और शशि थरूर को लेकर कही चौंकाने वाली बात