Home » केरल » केरल में बस चुराकर घूमता रहा चोर, कई घर-दुकानों में मारी टक्कर, फिर सड़क किनारे छोड़कर हुआ फरार

केरल में बस चुराकर घूमता रहा चोर, कई घर-दुकानों में मारी टक्कर, फिर सड़क किनारे छोड़कर हुआ फरार

Keral theft: केरल के पलक्कड़ जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बस ही चुरा ली। बस चोरी करने के बाद आरोपी शहर की सड़कों पर उसे दौड़ाता रहा, लेकिन वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इस दौरान बस कई घरों और दुकानों से टकरा गई, जिससे संपत्ति को नुकसान पहुंचा। बाद में आरोपी बस को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया।

डिपो के बाहर खड़ी थी बस

पुलिस के मुताबिक घटना रविवार तड़के करीब 2:50 बजे की है। पलक्कड़ डिपो के बाहर खड़ी KSRTC की एक साधारण सेवा बस को अज्ञात व्यक्ति लेकर फरार हो गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी बिना किसी अनुमति के बस लेकर निकल गया और शहर के अलग-अलग इलाकों में घूमता रहा।

Keral theft: कई जगहों पर हुआ नुकसान

बस चलाने के दौरान आरोपी वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। पुलिस के अनुसार बस ने एक घर की चारदीवारी और एक दुकान को टक्कर मार दी, जिससे नुकसान हुआ। लगातार टक्करों के कारण बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Keral theft: सड़क किनारे लावारिस मिली बस

रविवार सुबह पलक्कड़ शहर के मंगलम टावर्स के पास यह बस लावारिस हालत में खड़ी मिली। माना जा रहा है कि नुकसान पहुंचाने के बाद आरोपी बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस को अपने कब्जे में लिया।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Keral theft: पलक्कड़ दक्षिण पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए शहर के विभिन्न इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में भी पहले खड़ी KSRTC बसों को बिना अनुमति चलाने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन इस तरह बस चोरी कर शहर में घूमने का मामला काफी अलग और गंभीर है।

 

 

ये भी पढ़ें: Khan Sir की कोचिंग पर फायर विभाग की नजर, जांच में मिलीं कई बड़ी खामियां