Home » स्पोर्ट्स » 89 साल का इंतजार हुआ खत्म: 29 वर्षीय ज्वेरेव ने पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता; 5 सेट तक चला मुकाबला।

89 साल का इंतजार हुआ खत्म: 29 वर्षीय ज्वेरेव ने पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता; 5 सेट तक चला मुकाबला।

89 साल बाद जर्मनी को मिला नया ग्रैंड स्लैम चैंपियन

Alexander Zverev: पेरिस में रविवार को खेले गए मेंस सिंगल्स फाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया है। उन्होंने फ्रेंच ओपन 2026 के फाइनल में इटली के फ्लेवियो कोबोली को हराकर यह खिताब अपने नाम कर 89 साल के इंतजार पर पूर्ण विराम लगा दिया है।

ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट

टेनिस की दुनिया में ग्रैंड स्लैम (Grand Slam)—जिन्हें “मेजर्स” भी कहा जाता है खेल का सबसे सर्वोच्च और प्रतिष्ठित शिखर हैं। यह साल भर में होने वाले चार सबसे बड़े और मुख्य टूर्नामेंटों को मिलाकर बनता है: विंबलडन ओपन (Wimbledon Open), यूएस ओपन (US Open), ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) और फ्रेंच ओपन (French Open)।

आपको बता दें कि 29 वर्षीय ज्वेरेव पिछले 11 साल से ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट खेलते आ रहे हैं। वह इससे पहले भी 3 बार फाइनल में और 7 बार सेमीफाइनल में अपना स्थान बना चुके हैं। 11 साल बाद फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम कर पाना उनकी कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयासों को दर्शाता है।

Alexander Zverev: 89 साल बाद जर्मनी को मिला नया ग्रैंड स्लैम चैंपियन
89 साल बाद जर्मनी को मिला नया ग्रैंड स्लैम चैंपियन

Alexander Zverev: 5 सेट तक चला था मुकाबला

पेरिस में खेले गए फ्रेंच ओपन का फाइनल मैच 5 सेट तक चला था। ज्वेरेव ने मैच की शुरुआत काफी धमाकेदार अंदाज में की और पहला सेट पूरी तरह से अपने नाम कर लिया। वह पहले सेट में 6-1 की बढ़त पर थे और आसानी से इसे जीत लिया। इसके बाद इटली के फ्लेवियो कोबोली ने कमबैक करते हुए दूसरा सेट 6-4 से अपने नाम किया। ज्वेरेव ने फिर तीसरा सेट 6-4 से जीता, पर चौथे सेट में कोबोली ने टाई-ब्रेकर में 7-6(5) से जीतकर मैच को पांचवें सेट तक पहुंचा दिया। लेकिन इस बार भी ज्वेरेव ने अपने बेहतरीन खेल से इसे पहले सेट की तरह एकतरफा जीत दर्ज कर अपने नाम किया।

89 साल बाद जर्मनी को मिला नया ग्रैंड स्लैम चैंपियन
89 साल बाद जर्मनी को मिला नया ग्रैंड स्लैम चैंपियन

89 साल बाद कोई जर्मन मेंस खिलाड़ी चैंपियन बना

89 वर्ष बाद जर्मन मेंस खिलाड़ी चैंपियनशिप जीतने वाले एलेक्जेंडर ज्वेरेव पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि 1937 में जर्मनी के हेनर हेन्केल ने यह टूर्नामेंट जीतकर हासिल की थी। एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जर्मनी का 89 साल का इंतजार खत्म किया।

वहीं, बात करें ज्वेरेव की उपलब्धियों की तो उन्होंने मास्टर्स 1000 इवेंट्स के साथ दो एटीपी फाइनल्स भी जीते हैं और टोक्यो में खेले गए ओलंपिक में स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया था।

कौन हैं फ्लेवियो कोबोली

फ्रेंच ओपन 2026 के फाइनलिस्ट फ्लेवियो कोबोली इटली के उभरते हुए खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। 24 साल की उम्र में कोबोली पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे थे। उन्होंने कई मजबूत खिलाड़ियों को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

Written by- Saloni Bhardwaj

ये भी पढ़ें…सीजफायर के बीच ईरान का बड़ा वार, इजरायल की ओर दागीं कई मिसाइलें, ट्रंप ने बढ़ते तनाव पर जताई चिंता